Jharkhand weather update IMD forecast rain in several areas from May 18 Jharkhand weather update: बदलने वाला है मौसम, कल से 6 दिन तक होगी बारिश; इन जिलों के लिए अलर्ट, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

Jharkhand weather update: बदलने वाला है मौसम, कल से 6 दिन तक होगी बारिश; इन जिलों के लिए अलर्ट

झारखंड में कल से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 18 मई से 23 मई तक राज्य में बारिश होने की संभावना जताया है। दो दिन के लिए 11 जिलों के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। जबकि बाकी इलाकों के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है।

Sun, 17 May 2026 04:14 PMSubodh Kumar Mishra पीटीआई, रांची
share
Jharkhand weather update: बदलने वाला है मौसम, कल से 6 दिन तक होगी बारिश; इन जिलों के लिए अलर्ट

झारखंड में कल से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 18 मई से 23 मई तक राज्य में बारिश होने की संभावना जताया है। दो दिन के लिए 11 जिलों के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। जबकि बाकी इलाकों के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने रविवार को झारखंड के कई इलाकों में 18 मई से शुरू होकर छह दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। आईएमडी ने बताया कि सोमवार को धनबाद और गिरिडीह जबकि मंगलवार को नौ जिलों के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि 18 मई से 23 मई तक हल्की से मध्यम बारिश के बीच 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और गरज-चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड की अदालतों में अब हाईब्रिड मोड में होगी सुनवाई, हाईकोर्ट ने भेजा निर्देश

18 से 20 मई तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने की संभावना है सिवाय गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, कोडरमा और हजारीबाग के। इसके बाद 21 मई को पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिसके साथ गरज-चमक, बिजली कड़कने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, 21 से 23 मई तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश होगी सिवाय चार उत्तर-पश्चिमी जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार के।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड ट्रेजरी घोटाले में ऐक्शन में CID, जब्त होगी आरोपियों की संपत्ति

रांची के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

उन्होंने बताया कि हमने सोमवार और मंगलवार के लिए राज्य के 11 जिलों के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है, जबकि बाकी इलाकों के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में हुई थी पूर्व CRPF जवान की हत्या, पुलिस ने किया वारदात का खुलासा

पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंजहारी में 18 मिमी दर्ज की गई। इसके बाद धनबाद के मैथन में 7.4 मिमी बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा तापमान पलामू जिले के डाल्टनगंज में 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद सरायकेला में 40.4 डिग्री सेल्सियस और जमशेदपुर में 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।