jharkhand weather update heatwave 44 degree rain hailstorm orange alert ranchi झारखंड में मौसम का डबल अटैक, कहीं 44°C की तपिश, कहीं ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट; जानें लोकेशन, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में मौसम का डबल अटैक, कहीं 44°C की तपिश, कहीं ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट; जानें लोकेशन

Jharkhand weather update: झारखंड में मौसम का उतार-चढ़ाव फिलहाल जारी रहने वाला है। एक ओर भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, तो दूसरी तरफ आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Tue, 28 April 2026 09:18 AMRatan Gupta हिन्दुस्तान, रांची
share
झारखंड में मौसम का डबल अटैक, कहीं 44°C की तपिश, कहीं ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट; जानें लोकेशन

Jharkhand weather update: झारखंड के संताल और कोयलांचल में सोमवार को बारिश होने से जहां गर्मी से राहत मिली। वहीं कई जिले गर्मी में झुलस रहे हैं। सोमवार को सरायकेला और मेदिनीनगर का तापमान 44 डिग्री के पार रहा। राजधानी रांची जहां पूर्व के वर्षों में तापमान 30 डिग्री पार होते ही बारिश हो जाती थी, वह भी 39.9 डिग्री तापमान में झुलस रही है। राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक चल रहा है। न्यूनतम तापमान भी दो से तीन डिग्री अधिक है।

कई जिलों में आज ओलावृष्टि व आंधी-बारिश की चेतावनी

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, मंगलवार को रांची समेत रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, चतरा और संताल के सभी जिलों में आंधी के साथ ओलावृष्टि और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं शेष जिलों के लिए आंधी, बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘सरके चुनर तेरी’ गाना विवाद पर संजय दत्त ने मांगी माफी, बोले- मुझे…

जानिए झारखंड के मौसम में बदलवा की वजह

यूपी के पूर्वी भाग और आसपास में साइक्लोनिक सर्कुलेशन कायम है। इसी की वजह से झारखंड में मौसम में बदलाव हो रहा है। जबकि पूर्व से पश्चिम की ओर एक निम्न दबाव का टर्फ इस साइक्लोनिक सर्कुलेशन से होकर बांग्लादेश तक जा रहा है। यह बिहार झारखंड और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र से गुजर रहा है। इससे नम हवाएं झारखंड आ रही हैं और बारिश की संभावना बन रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 1-4 बजे मजदूर नहीं करेंगे काम, फिर भी मिलेगी दिहाड़ी

झारखंड के गर्म जिले

मेदिनीनगर 44.8

सरायकेला 44.0

चाईबासा 43.4

जमशेदपुर 41.5

बोकारो 40.1

रांची 39.9

कल कहां हुई आंधी- बारिश और ओलावृष्टि

राहत की बात करें कि रविवार-सोमवार को दुमका, गोड़्डा और गिरिडीह में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। धनबाद, बोकारो और रांची के बुढ़मू में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। इससे इन जगहों पर गर्मी में थोड़ी कमी आई। रांची समेत कुछ जिलों में सोमवार को हल्के बादल भी छाए, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। मेदिनीनगर का तापमान 44.8 पर कायम रहा। वहीं पांच जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 3 नाबालिग लड़कों ने बेरहमी से किया मर्डर, युवक के शरीर पर मिले 9 घाव
ये भी पढ़ें:रील बनाते वक्त नहर में गिरीं 4 लड़कियां, शादी में आई थीं; 2 की मौत, 1 अब भी गायब
  • संताल के तीन जिलों में आंधी के साथ हुई ओलावृष्टि
  • मेदिनीनगर का तापमान सर्वाधिक 44.8 डिग्री दर्ज
  • गोड्डा में सर्वाधिक 60.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई

कुल मिलाकर झारखंड में मौसम का यह उतार-चढ़ाव फिलहाल जारी रहने वाला है। एक ओर भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, तो दूसरी तरफ आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर वज्रपात के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने को कहा गया है। आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मिला-जुला मौसम देखने को मिल सकता है।