jharkhand weather heat wave toofan rainfall hailstorm 24 घंटे में बदल जाएगा झारखंड का मौसम, तेज आंधी के साथ होगी बारिश; ओलावृष्टि भी होगी, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

24 घंटे में बदल जाएगा झारखंड का मौसम, तेज आंधी के साथ होगी बारिश; ओलावृष्टि भी होगी

झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कोल्हान के तीनों जिले लू से तप रहे हैं। सुबह से रात तक राहत नहीं मिल रही है। सुबह 7 बजे ही कड़ी धूप हो जा रही है और शाम 5 बजे तक धूप से परेशानी हो रही है।

Fri, 24 April 2026 09:05 AMMohammad Azam हिन्दुस्तान, रांची
share
24 घंटे में बदल जाएगा झारखंड का मौसम, तेज आंधी के साथ होगी बारिश; ओलावृष्टि भी होगी

झारखंड के मौसम को लेकर बड़ाकोल्हान के तीनों जिले लू से तप रहे हैं। सुबह से रात तक राहत नहीं मिल रही है। सुबह 7 बजे ही कड़ी धूप हो जा रही है और शाम 5 बजे तक धूप से परेशानी हो रही है। वहीं, रात में भी गर्म हवा चल रही है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसांवा में तापमान बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने 24 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटे में चाईबासा और सरायकेला सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जमशेदपुर में भी पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखा जा रहा है। लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 24 अप्रैल को इन जिलों में लू के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की भी संभावना है।

तेज आंधी के साथ होगी बारिश

25 अप्रैल को 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 26 और 27 अप्रैल को मौसम में बड़ा बदलाव होने के संकेत हैं। इस दौरान तेज आंधी, बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा ने 304 आंदोलनकारियों के लिए मांगी पेंशन

गर्मी बढ़ने के साथ अस्पतालों में लू के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इससे खासमहाल सदर अस्पताल में गुरुवार को हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए पांच बेड का स्पेशल वार्ड बनाया गया है। इससे मरीजों को दिक्कत नहीं होगी।

सदर अस्पताल में ओरएस कॉर्नर खोलने का आदेश सिविल सर्जन ने दिया था। सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के आदेश पर सर्विलांस पदाधिकारी ने सभी सरकारी व निजी अस्पतालों को पत्र भेजकर हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए बेड निर्धारित करने और तत्काल सूचना देने का सुझाव दिया है। इससे सर्विलांस टीम लू के मरीजों की मॉनिटरिंग कर सकेगी। भीषण गर्मी से उल्टी, बुखार और सिर दर्द के मरीजों की संख्या एमजीएम और सदर अस्पताल में बढ़ी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज, सोरेन सरकार ने एमओयू किया साइन

स्वास्थ्य विभाग की सलाह

राज्य स्वास्थ्य मुख्यालय ने पत्र भेजकर अस्पतालों में गर्मी से बचाव का उपाय करने और लोगों को जागरूक करने का आदेश दिया था। इसके बाद सर्विलांस टीम जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र स्थित अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर रही है। टीम दवा, स्लाइन, ओआरएस और अन्य संसाधनों की उपलब्धता की जांच कर रही है। सर्विलांस टीम के डॉ. असन ने बताया कि गर्मी में हीट स्ट्रोक से बचने के लिए लोग खाली पेट धूप में न निकलें। पर्याप्त पानी पिएं। धूप में जाने से बचें। छाता या टोपी का इस्तेमाल करें। नींबू पानी या नारियल पानी का सेवन करें। हल्का और ताजा भोजन करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल दुबे गैंग के गुर्गों ने झारखंड कोलियरी नया चेकपोस्ट के पास किया फायरिंग