झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा ने 304 आंदोलनकारियों के लिए मांगी पेंशन
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के नेताओं ने धनबाद उपायुक्त से 304 आंदोलनकारियों के लिए पेंशन की मांग की। उन्होंने आंदोलनकारियों की दयनीय स्थिति से अवगत कराते हुए शीघ्र सम्मान शिविर आयोजित करने का आग्रह किया। उपायुक्त ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के नेताओं ने धनबाद उपायुक्त से मुलाकात कर 304 आंदोलनकारियों के लिए पेंशन देने की मांग की। डीसी से मिलकर आंदोलनकारियों की दयनीय स्थिति के बारे में भी डीसी को अवगत कराया। आंदोलनकारियों ने उपायुक्त से आग्रह किया कि गृह कारा व आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 38वीं संपुष्टि सूची के आलोक में शीघ्र सम्मान शिविर आयोजित कर प्रशस्ति-पत्र वितरण किया जाए। मोर्चा के केंद्रीय प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि विभाग द्वारा दो दिसंबर 2025 को कुल 304 चिन्हित आंदोलनकारियों की सूची जिला कार्यालय को सौंप दी गई है। कई चिन्हित आंदोलनकारी वृद्धावस्था व शारीरिक अस्वस्थता से जूझ रहे हैं।
संपुष्टि सूची जिला कार्यालय को सौंपे हुए चार महीनों से अधिक समयावधि गुजर जाने के बाद भी अब तक जिला प्रशासन की उदासीनता बरकरार है। उपायुक्त आदित्य रंजन ने आंदोलनकारीयों के बातों को गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लेते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन