राहुल दुबे गैंग के गुर्गों ने झारखंड कोलियरी नया चेकपोस्ट के पास किया फायरिंग
- घटना स्थल पर पर्ची छोड़ कोलियरी बंद रखने की चेतावनी, अपराधियों के सुराग के लिए पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज

केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल हजारीबाग क्षेत्र के झारखंड उत्खनन परियोजना के नया चेकपोस्ट के पास बुधवार की रात लगभग 9:25 बजे राहुल दुबे गैंग के गुर्गों ने फायरिंग कर दहशत फैला दिया। घटना की लिखित सूचना वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस को देते हुए ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी गिरधारी महतो ने कहा है कि मैं परियोजना में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत हूं। परियोजना के नया चेक पोस्ट पर दूसरी पाली में ड्यूटी पर तैनात था। बुधवार की रात लगभग 9:25 बजे चेक पोस्ट से कुछ दूरी पर मैं खड़ा था। उसी समय मुझे गोली चलने की आवाज सुनाई दी।
मैं डर गया और डरकर छुप गया। जब गोली चलना बंद हुआ तो मैंने देखा कि दो अज्ञात व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधे हुए लइयो केदला रोड की ओर गए और रोड पर पहले से एक व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधे हुए बाइक पर मौजूद था। फिर तीनों व्यक्ति बाइक पर सवार होकर लइयो की ओर भाग गए। अज्ञात व्यक्तियों की गोली चलाने से चेक पोस्ट के शिशा में छेद हो गया है। वहीं रोड किनारे जाकर देखा तो एक पर्ची मिला। जिसमें धमकी भरे शब्दों में लिखा हुआ था राहुल दुबे बॉस, पूरा कोलियरी कल से बंद रहना चाहिए। जो हीरो बनेगा उसका घर से लेकर काम तक को नहीं छोड़ेंगे। जितना भी रोड सेल है, कांटा सब बंद। बॉस राहुल दुबे, मयंक सिंह, प्रकाश शुक्ला का नाम पर्ची पर लिखा हुआ है। घटना के बाद अपराधियों का सुराग पाने के लिए पुलिस परियोजना में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन