jharkhand weather forecast toofani wind of 60 km is expected in ranchi heatwave alert झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, 60KM की रफ्तार से चलेगी तूफानी हवा; इन जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, 60KM की रफ्तार से चलेगी तूफानी हवा; इन जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट

झारखंड में गर्म लहर का प्रकोप जारी है। मंगलवार भी राज्य के नौ जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। पलामू प्रमंडल की बात करें तो यहां गर्मी स्थिति गर्म तवे की तरह है। हालांकि, मौसम विभाग ने अब रांची और खूंटी में आंधी का अलर्ट जारी किया है।

Wed, 27 May 2026 06:57 AMMohammad Azam हिन्दुस्तान, रांची
share
झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, 60KM की रफ्तार से चलेगी तूफानी हवा; इन जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट

Jharkhand Weather: झारखंड में गर्म लहर का प्रकोप जारी है। मंगलवार भी राज्य के नौ जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। पलामू प्रमंडल की बात करें तो यहां गर्मी स्थिति गर्म तवे की तरह है। शनिवार को गढ़वा 44 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा। वहीं दूसरे नंबर पर मेदिनीनगर का पारा 43.5 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो धनबाद में न्यूनतम तापमान राज्य में सर्वाधिक 30 डिग्री दर्ज किया गया। रांची का तापमान भी 39.3 डिग्री रहा। बता दें कि राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब दो से चार डिग्री तक अधिक चल रहा है। यह कुछ दिन कायम रहेगा। मौसम विभाग ने आज रांची में तूफानी हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।

रामगढ़ में लू से एक की मौत

रामगढ़। रामगढ़ में गर्मी से जीना मुहाल हो गया है। गोला के सोसोकलां निवासी गुलाम मुस्तफा की 14 साल की बेटी रिफत आरजू की मंगलवार की संध्या लू की चपेट में आने से मौत हो गई। डॉक्टर ने भी लू से मौत की पुष्टि की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खनन की कमाई में झारखंड ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ को पीछे छोड़ा, ‘आदिनिवासी’ ऐप लॉन्च

रांची में आज आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार को पलामू और गढ़वा समेत कई जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही रांची और खूंटी समेत कई जिलों में 50-60 किमी की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:47 डिग्री के टॉर्चर से झारखंड में टूटा रिकॉर्ड, भयंकर गर्मी के बीच अब वज्रपात

गढ़वा रहा है सबसे अधिक गर्म

झारखंड के गढ़वा जिला का तापमान मंगलवार को सबसे अधिक रहा। यहां अधिकतम 44 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया। दूसरे स्थान पर मेदिनीनगर में अधिकतम 43.5, तीसरे में बोकारो में अधिकतम 43 और धनबाद में 42 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। झारखंड में सबसे कम अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। राजधानी रांची में मंगलवार को भी तेज धूप रहा। हालांकि, दोपहर में एक-दो बार हल्के बादल छाने से राहत की उम्मीद जगी, लेकिन कुछ देर बाद छंट गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड: बॉयफ्रेंड पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की ने दी जान, छोड़ गई सुसाइड नोट

पलामू : पलामू ड्राय एरिया है। वहीं से झारखंड में गर्मी प्रवेश करती है।

पूर्वी झारखंड : पूर्वी झारखंड में गर्मी थोड़ी कम है। बंगाल की खाड़ी से इस इलाके में नमी आती है।

कोल्हान : इस क्षेत्र में इंडस्ट्रियल एरिया के कारण गर्मी अधिक पड़ रही है। जलवायु परिवर्तन को नाकार नहीं सकते है। खनन क्षेत्र होने के कारण भी इसका असर मौसम पर पड़ रहा है।

रांची : रांची क्षेत्र में पेड़ कम हो गए हैं और सीमेंट के कंक्रीट हो गए हैं। इसका भी असर तापमान व मौसम पर देखने को मिल रहा है।