17-year-old girl dies by suicide month after accusing boyfriend of sexual assault in Ranchi Jhakhand झारखंड में बॉयफ्रेंड पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की ने दी जान, छोड़कर गई सुसाइड नोट, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में बॉयफ्रेंड पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की ने दी जान, छोड़कर गई सुसाइड नोट

पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा, 'हालांकि इस घटना के बाद किशोरी बहुत ज्यादा सदमे में आ गई थी, और अब घटना के करीब महीनेभर बाद उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया।'

Tue, 26 May 2026 05:03 PMSourabh Jain पीटीआई, रांची, झारखंड
share
झारखंड में बॉयफ्रेंड पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की ने दी जान, छोड़कर गई सुसाइड नोट

झारखंड की राजधानी रांची में एक 17 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका ने करीब महीनेभर पहले अपने बॉयफ्रेंड पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट मिला है और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए सदर पुलिस स्टेशन के प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि, 'लड़की सोमवार दोपहर को अपने घर के बाथरूम में फंदे से लटकी हुई मिली।

हालांकि पुलिस का कहना है कि इस घटना में फिलहाल आरोपी बॉयफ्रेंड के शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि किशोरी के आरोप लगाने के बाद आरोपी 16 साल के लड़के को बीती 18 अप्रैल को हिरासत में लिया गया था और तब से ही वह बाल सुधार गृह में है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच के दौरान पता चला है कि लड़की और आरोपी के बीच प्रेम संबंध थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनपढ़ आदिवासी महिला को मोहरा बनाकर बेची गई थी RIMS की जमीन, बड़ा खुलासा

नौवीं में पढ़ रहा था आरोपी, इंटरमीडिएट की छात्रा थी मृतका

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी लड़का जहां 9वीं कक्षा का छात्र है, जबकि लड़की इंटरमीडिएट में पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने बताया कि अफेयर के चलते 17 अप्रैल को आरोपी उसे अपने घर ले गया था और उसका यौन उत्पीड़न किया था। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा, 'हालांकि इस घटना के बाद किशोरी बहुत ज्यादा सदमे में आ गई थी, और अब घटना के करीब महीनेभर बाद उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया।'

कुमार ने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है, साथ ही कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है। हालांकि पुलिस अधिकारी ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि सुसाइड नोट में मृतका ने क्या लिखा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर JMM का चुनाव आयोग को लेटर; क्या लगाए आरोप?

लोहरदगा में हाथी के हमले में महिला की मौत

उधर प्रदेश में हुई एक अन्य घटना में लोहरदगा जिले में मंगलवार तड़के एक जंगली हाथी ने 35 वर्षीय महिला को कुचल कर मार डाला। पुलिस ने बताया कि यह घटना भंडारा थाना क्षेत्र के बेदल तंगरा टोली गांव में हुई। भंडारा थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया, 'महिला को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जया बच्चन को मुझसे पता नहीं क्या तकलीफ... निशिकांत दुबे ने बताई नई बात

एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिवार को तत्काल राहत के तौर पर 30 हजार रुपए दिए गए हैं, जबकि शेष मुआवजा राशि औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दी जाएगी। बता दें कि झारखंड सरकार हाथी के हमले में मौत होने पर मृतक के परिजनों को चार लाख रुपए का आर्थिक मुआवजा देती है।