Jharkhand Weather 26 May IMD Warns Lightning Alert Amid Extreme Hot with 47 degree temperature 47 डिग्री के टॉर्चर से झारखंड में टूटे सारे रिकॉर्ड, भयंकर गर्मी के बीच अब वज्रपात की चेतावनी, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

47 डिग्री के टॉर्चर से झारखंड में टूटे सारे रिकॉर्ड, भयंकर गर्मी के बीच अब वज्रपात की चेतावनी

Jharkhand Weather: झारखंड में भी लोग भयंकर गर्मी से बेहाल हैं। धनबाद में 47 डिग्री के तापमान से गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूट गए। अब मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी दी है।

Tue, 26 May 2026 09:04 AMGaurav Kala रांची
share
47 डिग्री के टॉर्चर से झारखंड में टूटे सारे रिकॉर्ड, भयंकर गर्मी के बीच अब वज्रपात की चेतावनी

Jharkhand Weather: झारखंड में लगातार बढ़ रहे तापमान से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। धनबाद में सोमवार को गर्मी का अबतक का रिकॉर्ड टूट गया। यहां तापमान 47 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं पलामू, गढ़वा और सरायकेला में भी सोमवार की सीजन की सबसे ज्यादा गर्मी रही। पलामू का तापमान जहां 47.7 पर रहा वहीं सरायकेला का 45 और गढ़वा का 44.8 डिग्री पर रहा। पलामू और कोल्हान में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। इस बीच मौसम विभाग आने वाले दिनों में रांची, रामगढ़ समेत कई क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं के साथ वज्रपात की आशंका जताई है।

मौसम विभाग, रांची के अनुसार, राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिले पलामू, गढ़वा और चतरा में अभी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। इन इलाकों में हीट वेव चलने की चेतावनी जारी की गई है। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, हजारीबाग में 41.1, लोहरदगा में 40.6 और गुमला में 40.3 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर, लातेहार में दिन का तापमान अपेक्षाकृत कम 35.9 डिग्री दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर JMM का चुनाव आयोग को लेटर; क्या लगाए आरोप?

धनबाद में तापमान पहली बार 47 डिग्री पर पहुंचा

धनबाद। धनबाद में भीषण गर्मी ने अबतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को धनबाद का अधिकतम तापमान 47 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2022 में यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री पहुंचा था। तेज धूप और गर्म हवा के कारण दोपहर होते सड़कें सुनसान दिखने लगीं। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। मुख्य बाजार बैंक मोड़, सरायढेला, हीरापुर और अन्य व्यस्त इलाकों में भीड़ काफी कम रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटे ने पिता और पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, 3 साल की बेटी की हालत गंभीर

अब वज्रपात की चेतावनी

इधर, मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि दक्षिण बिहार से उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तक झारखंड और ओडिशा होकर गुजर रही उत्तर-दक्षिण ट्रफ लाइन सक्रिय है। इससे रांची समेत झारखंड के मध्य, दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में आंधी और गरज के साथ बारिश की संभावना है। रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में आने वाले दिनों में कहीं-कहीं 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्री-वेडिंग शूट के नाम पर 10 लाख का चूना, 30 हजार के झांसे में फंसी कैमरा टीम

रामगढ़ में शिक्षक की लू से मौत

गोला (रामगढ़)। हुप्पू स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के शिक्षक मटूकलाल महतो की लू लगने से रविवार की देर रात मौत हो गई। मुखिया प्यारे लाल महतो ने बताया कि मटूकनाथ जनगणना कार्य में लगे थे। दो दिन पहले जनगणना के दौरान लू लगने से वे बेहोश हो गए थे।