झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, अगले 4 दिन जमकर होगी बारिश; IMD की एक और चेतावनी
झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य में पलामू को छोड़कर अगले चार दिनों तक मौसम में बदलाव जारी रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान पूरे राज्य में तेज हवा और गरज के साथ बारिश होगी।
Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य में पलामू को छोड़कर अगले चार दिनों तक मौसम में बदलाव जारी रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान पूरे राज्य में तेज हवा और गरज के साथ बारिश होगी। कुछ जगहों पर वज्रपात होने की चेतावनी जारी की गयी है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।
कहां-कहां हुई बारिश
झारखंड मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार की देर शाम से रांची समेत बोकारो, धनबाद, रामगढ़, कोडरमा, देवघर, दुमका, गोड्डा, खूंटी, गुमला और कोल्हान के जिलों के ऊपर घने बादल छाए हुए हैं। इन जगहों पर तेज हवा और गरज के साथ बारिश हो रही है। हालांकि, राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान सिमडेगा में सबसे अधिक बारिश हुई। इसमें सिमडेगा में 34.2 मिमी, पश्चिमी सिंहभूम 21, बेड़ो में 16.5, खूटी 9 तथा कुछ अन्य जिलों में हल्की बारिश हुई।
कहां कितना तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी समेत राज्य में तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। रांची का अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य में सबसे अधिक तापमान मेदिनीनगर का 36.2 रहा। पूरे राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम चल रहा है। न्यूनतम तापमान भी तीन से चार डिग्री अपने औसत सामान्य से कम है।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से लगातार पड़ रही गर्मी के बाद झारखंड का मौसम बदल गया था। मौसम बदलने के बाद से झारखंड के लोगों को हल्की राहत मिली है। अब मौसम विभाग ने एक बार फिर से मौसम बदलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि 11 मई तक झारखंड में तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ गरज-चमक का अलर्ट भी जारी किया गया है। बारिश और तेज हवाओं के कारण झारखंड के सभी जिलों में गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी।




साइन इन