jharkhand weather for next 24 hours heavy rain thunderstorm and hailstorm alert Jharkhand weather: झारखंड में आंधी-बारिश और ठनका का कहर, अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम; IMD ने बताया, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

Jharkhand weather: झारखंड में आंधी-बारिश और ठनका का कहर, अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम; IMD ने बताया

झारखंड में मौसम का कहर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए फिर से बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Thu, 9 April 2026 06:40 AMMohammad Azam हिन्दुस्तान, रांची
share
Jharkhand weather: झारखंड में आंधी-बारिश और ठनका का कहर, अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम; IMD ने बताया

Jharkhand Weather: रांची समेत राज्यभर में आंधी-बारिश और वज्रपात का कहर जारी है। बुधवार को आंधी की चपेट में आकर कोबरा बटालियन के एक जवान और एक महिला की मौत हो गई। वहीं वज्रपात से एक युवक की जान चली गई। कई जिलों में पेड़ धराशायी हो गए। रांची समेत कुछ जिलों में ओलावृष्टि भी हुई। अगले 24 घंटों में कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अनुमान है।

पहली घटना प. सिंहभूम के सारंडा में घटी, जहां मंगलवार की रात आंधी में सीआरपीएफ कैंप पर एक विशाल पेड़ गिर गया। इससे कोबरा 210 बटालियन के जवान राकेश कुमार की मौत हो गई। दूसरी घटना हजारीबाग के विष्णुगढ़ स्थित बनासो बाजार की है, जहां बुधवार को दोपहर में आंधी में बिजली का पोल गिरने से प्याज बेच रही सोहगी देवी (55) की दबकर मौत हो गई। तीसरी घटना जमशेदपुर के डिमना में वज्रपात से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

मौसम वैज्ञानिक ने बताई बारिश और आंधी की वजह

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, उत्तर प्रदेश से लेकर मणिपुर के बीच एक निम्न दबाव क्षेत्र वाला टर्फ लाइन बनी है, जो झारखंड, बिहार, हिमालय के तराई क्षेत्र और बांगलादेश के उत्तरी भागों से गुजर रही है। इसी के असर से झारखंड समेत अन्य प्रदेशों में आंधी, बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हजारीबाग ट्रेजरी में बड़े घोटाले का खुलासा,15 करोड़ से ज्यादा की हुई अवैध निकासी

चार से 10 डिग्री तक गिरा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, लगातार बारिश से रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों के तापमान में चार से 10 डिग्री तक गिरावट आई है। बोकारो का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 10 डिग्री नीचे है। जबकि रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री गिरकर 30.4 डिग्री रहा। मेदिनीनगर का तापमान सामान्य से करीब सात डिग्री गिरकर 31.8 डिग्री रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक बारिश हुई। वहीं पश्चिमी सिंहभूम में 25.2 मिमी, रांची में 23 मिमी, सरायकेला में 13.8 मिमी समेत अन्य कई जगहों पर हल्के से मध्य स्तर की बारिश हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड की हर पंचायत में खुलेंगे 'हेल्थ कॉटेज', राज्य में 747 अबुआ मेडिकल स्टोर

जिलों के तापमान (डिग्री में)

जिला अधिक न्यून

रांची 30.4 17.0

जमशेदपुर 34.2 20.2

मेदिनीनगर 31.8 20.6

बोकारो 28.2 19.6

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान तेज हवा के साथ कई जगहों पर बारिश हुई है। इससे यहां के तापमान में गिरावट हुई है। राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से कम चल रहे हैं। अगले 24 घंटों के दौरान भी राज्य के ऊपर आंशिक बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:समय से होंगे झारखंड पंचायत चुनाव, 27 प्रतिशत होगा OBC आरक्षण; मंत्री ने की घोषणा