jharkhand health minister irfan ansari says health cottages to open in every panchayat झारखंड की हर पंचायत में खुलेंगे 'हेल्थ कॉटेज', राज्य में 747 अबुआ मेडिकल स्टोर, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड की हर पंचायत में खुलेंगे 'हेल्थ कॉटेज', राज्य में 747 अबुआ मेडिकल स्टोर

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य की हर पंचायत में हेल्थ कॉटेज बनाने का निर्णय लिया है जहां मरीजों को बेहतर इलाज और अच्छा वातावरण मिलेगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इसकी घोषणा की। 

Wed, 8 April 2026 08:12 PMKrishna Bihari Singh वार्ता, रांची
share
झारखंड की हर पंचायत में खुलेंगे 'हेल्थ कॉटेज', राज्य में 747 अबुआ मेडिकल स्टोर

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने ऐलान किया है कि वह सूबे की हर पंचायत में हेल्थ कॉटेज बनाएगी। हेल्थ कॉटेज में मरीजों को इलाज के साथ अच्छा माहौल मिलेगा। हेमंत सोरेन सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने यह ऐलान किया है। उन्होंने यह भी बताया है कि सूबे में दवाओं के लिए 747 अबुआ मेडिकल स्टोर भी खोले जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रांची में आयोजित एक कार्यशाला के दौरान ये महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

हर पंचायत में बनाए जाएंगे हेल्थ कॉटेज

रांची के नामकुम में बुधवार को लोक स्वास्थ्य संस्थान में ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन पर एक कार्यशाला हुई। इसमें झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने ऐलान किया कि अब राज्य की प्रत्येक पंचायत में हेल्थ कॉटेज बनाए जाएंगे जहां मरीजों को इलाज के साथ अच्छा माहौल मिलेगा।

अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड पर दिया सम्मान

कार्यशाला में राज्यभर के सिविल सर्जन, ई-संजीवनी और टेलीमानस के प्रतिनिधियों समेत कई स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री, राजमहल के सांसद विजय हांसदा और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन की गाइडलाइंस जारी कीं। साथ ही बेहतरीन काम करने वाले 13 डॉक्टरों और 12 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को सम्मानित किया।

एआई आधारित तकनीक की ली जाएगी मदद

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अंसारी ने कहा कि कोरोना काल जैसे कठिन समय में जब लोग एक-दूसरे से दूर हो रहे थे तब ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन ने लोगों को जोड़ा। झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई आधारित तकनीकों को शामिल कर व्यापक सुधार लाया जाएगा। इस काम में सभी स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग की जरूरत है। उन्होंने डॉक्टरों को निर्देश दिया कि मरीजों के साथ सहज, सरल और संवेदनशील व्यवहार किया जाना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड मंईयां सम्मान योजना पर बड़ा अपडेट, खातों में भेजा गया मार्च का पैसा

बनेगा निगरानी सेल

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सिविल सर्जनों को बिना डरे काम करना चाहिए। डॉक्टर के रूप में हम सभी बिना किसी भेदभाव के सेवा करने की शपथ लेते हैं। चिकित्सा सेवा का ऐसा क्षेत्र है जहां मानवता सबसे ऊपर होनी चाहिए। झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए जल्द ही एक मजबूत निगरानी सेल बनाया जाएगा। अच्छा काम करने वालों को बढ़ावा मिलेगा लेकिन लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:समय से होंगे झारखंड पंचायत चुनाव, 27 प्रतिशत होगा OBC आरक्षण; मंत्री ने की घोषणा

झारखंड में खुलेंगे 747 अबुआ मेडिकल स्टोर

डॉ. अंसारी ने बताया कि राज्य में खून की कमी दूर करने के लिए नई नीति लागू की जाएगी जिसके तहत एक एजेंसी के जरिए रक्त उपलब्ध कराया जाएगा। लोगों की मदद के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी होगा। झारखंड में 747 अबुआ मेडिकल स्टोर खोलने का काम चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी साफ किया कि वे किसी भी स्वास्थ्य केंद्र का कभी भी अचानक निरीक्षण कर सकते हैं जिसका मकसद व्यवस्था को बेहतर बनाना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट