jharkhand weather and mausam thunderstorm and lightning with gusty wind at isolated places झारखंड में आंधी बारिश का येलो अलर्ट; किन जिलों में मौसम के तेवर रहेंगे तीखे?, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में आंधी बारिश का येलो अलर्ट; किन जिलों में मौसम के तेवर रहेंगे तीखे?

झारखंड में मौसम का बदला मिजाज देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

Tue, 10 March 2026 04:49 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share
झारखंड में आंधी बारिश का येलो अलर्ट; किन जिलों में मौसम के तेवर रहेंगे तीखे?

Jharkhand Mausam: झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसको लेकर कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड के अलग-अलग जिलों में 12 मार्च तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। गरज चमक और बारिश के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड में हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। झारखंड में 13 मार्च से मौसम के साफ रहने का अनुमान है।

इन वेदर सिस्टम के कारण मौसम के तेवर तीखे

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी झारखंड और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर एक ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। दक्षिण झारखंड और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ से मराठवाड़ा तक, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और विदर्भ होते हुए एक ट्रफ साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में नजर आ रही है। इन वेदर सिस्टम के चलते झारखंड में मौसम का मिजाज बदला नजर आ रहा है। धालभूमगढ़ (पूर्वी सिंहभूम) में सबसे अधिक बारिश 42.4 एमएम रिकॉर्ड की गई है।

40 से 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड के पूर्वी और आस-पास के मध्य भागों में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इन जिलों में मौसम रहेगा खराब

अगले 24 घंटे के दौरान खासकर हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, रांची, गुमला, खूंटी, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम, जामतारा, साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवा के साथ बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कहीं-कहीं हवा की स्पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है।

11 मार्च को इन जिलों में मौसम रहेगा खराब

मौसम विभाग ने 11 मार्च को झारखंड के रामगढ़, बोकारो, धनबाद, रांची, खूंटी, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम, साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवा के साथ बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कहीं-कहीं आंधी और बारिश के दौरान हवा की स्पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बिगड़ेगा मौसम; 6 दिन बारिश का अलर्ट

12 मार्च को भी मौसम रहेगा खराब

मौसम विभाग ने 12 मार्च को झारखंड के उत्तर-पूर्वी हिस्से में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बौछारें और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड की जा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में मौसम छका रहा, पटना में छाए रहेंगे बादल; अन्य जिलों का हाल

12 मार्च को इन जिलों में मौसम के तीखे तेवर

मौसम विभाग की ओर से 12 मार्च को झारखंड के साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवा के साथ बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 13 फरवरी को राज्य में मौसम साफ होने लगेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में मौसम ने डराया, 37 डिग्री के पार पारा, लू व भीषण गर्मी जल्द आने की आशंका