आतंकी संगठनों के संपर्क में झारखंड का प्रिंस खान, आतंकवादी घोषित करने की तैयारी
झारखंड के धनबा वासेपुर का भगौड़ा प्रिंस खान पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के संपर्क में है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में वह छिपा हुआ है। भारत में आतंक फैलाने के लिए वह पाकिस्तान की जमीन का इस्तेमाल कर रहा है।

झारखंड के धनबा वासेपुर का भगौड़ा प्रिंस खान पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के संपर्क में है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में वह छिपा हुआ है। भारत में आतंक फैलाने के लिए वह पाकिस्तान की जमीन का इस्तेमाल कर रहा है। खुफिया विभाग को मिली इस सूचना के बाद प्रिंस खान को आतंकी घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को जल्द प्रस्ताव भेजेगा।
धनबाद पुलिस ने आशंका जताई है कि प्रिंस खान और उसके सहयोगी आतंकी संगठनों की मदद से देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं। जून 2025 में ही प्रिंस खान का यूएई में वीजा समाप्त हो गया था। खुफिया सूचना है कि वीजा समाप्त होने के बाद भी वह महीनों दुबई में इधर-उधर पनाह लेता रहा। जब भारत की एजेंसियों का दबाव बढ़ा तो यूएई पुलिस ने प्रिंस की दुबई में खोजबीन शुरू की। इसके बाद वह पाकिस्तान पहुंच गया। प्रिंस के साथ दुबई में छिपे गोपी खान, सैफ अब्बास नकवी, प्रिंस खान की पत्नी शगुफ्ता, गोपी खान की पत्नी और बच्चे भी अंडरग्राउंड हो गए हैं। प्रिंस और गोपी के पासपोर्ट रद्द हो चुके हैं। जुलाई 2023 में प्रिंस के खिलाफ ब्ल्यू और रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं।
प्रिंस खान के आर्थिक तंत्र पर पुलिस प्रहार कर रही है। धनबाद पुलिस दो बार प्रिंस से सांठगांठ रखने वालों के खिलाफ वासेपुर और अन्य इलाकों में दर्जनों लोगों के घरों में दबिश दे चुकी है।
115 से अधिक मुकदमों से घिरा है कुख्यात प्रिंस खान
प्रिंस खान के खिलाफ करीब 115 मुकदमे हैं। वह अपने मामा गैंगस्टर फहीम खान के करीबी नन्हे की हत्या के दिन (24 नवंबर 2021) से ही धनबाद से फरार है। प्रिंस खान से जुड़े 130 से अधिक लोग पिछले चार वर्षों में जेल जा चुके हैं। ईडी की टीम प्रिंस खान की संपत्तियों की जांच में जुटी है। पुलिस के अलावा एटीएस, सीआईडी, एनआईए और सीबीआई जैसी एजेंसियां प्रिंस के गिरोह पर शिकंजा कसने में जुटी है।




साइन इन