Jharkhand Bokaro Traffic Advisory NH 32 To remail Close for counting सावधान! झारखंड के बोकारो में ट्रैफिक व्यवस्था, ये हिस्सा रहेगा बंद, पढ़िए अपडेट, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

सावधान! झारखंड के बोकारो में ट्रैफिक व्यवस्था, ये हिस्सा रहेगा बंद, पढ़िए अपडेट

झारखंड के बोकारो में चास अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका आम निर्वाचन की मतगणना शुक्रवार को चास कृषि बाजार समिति परिसर स्थित वज्रगृह में कराई जा रही है। लोगों की संभावित भीड़ को देखते हुए विधि-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्रबंधन लागू किया है।

Fri, 27 Feb 2026 10:45 AMAditi Sharma हिन्दुस्तान, बोकारो
share
सावधान! झारखंड के बोकारो में  ट्रैफिक व्यवस्था, ये हिस्सा रहेगा बंद, पढ़िए अपडेट

झारखंड के बोकारो में चास अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका आम निर्वाचन की मतगणना शुक्रवार को चास कृषि बाजार समिति परिसर स्थित वज्रगृह में कराई जा रही है। मतगणना के दिन बड़ी संख्या में लोगों की संभावित भीड़ को देखते हुए विधि-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्रबंधन लागू किया है। गुरुवार को एसडीओ चास सुश्री प्रांजल ढांडा और ट्रैफिक डीएसपी विद्या शंकर ने संयुक्त रूप से बताया कि शुक्रवार सुबह 6 बजे से मतगणना समाप्ति तक भारी एवं छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं, ताकि आमजन को असुविधा न हो। यह आदेश मतगणना समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग

धनबाद से आने और पुरुलिया और रांची जाने वाले भारी वाहनों का परिचालन तेलगड़िया मोड़-अमलाबाद-चंदनकियारी-बरमसिया मार्ग से किया जाएगा। पुरुलिया से धनबाद जाने वाले भारी वाहन मिर्धा चेकपोस्ट-पिंड्राजोरा-बरमसिया-चंदनकियारी-अमलाबाद-तेलगड़िया मार्ग से चलेंगे। रांची से धनबाद जाने वाले भारी वाहनों को जैनामोड़-तुपकाडीह-भंडारीदह-चंद्रपुरा-टी मोड़-लोहपिट्टी मार्ग से भेजा जाएगा। चंदनकियारी व तेलगड़िया से रांची जाने वाले भारी वाहनों का परिचालन अमलाबाद-चंदनकियारी-बरमसिया मार्ग से होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में अपराध पीड़ितों को मिलेगा 3 लाख तक का मुआवजा, गृह विभाग ने जारी किए आद
ये भी पढ़ें:झारखंड में निकाय चुनाव की मतगणना आज, एक को छोड़ आएंगे सभी जगहों के नतीजे
ये भी पढ़ें:होली पर 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगीं, रांची मंडल के फैसले से बिहार को भी लाभ

छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग

धनबाद से पुरुलिया व रांची जाने वाले छोटे वाहन तेलमच्चो पुल-सेक्टर 11-हवाई अड्डा - नया मोड़-उकरीद मोड़ मार्ग से चलेंगे। पुरुलिया व रांची से धनबाद आने वाले छोटे वाहन आईटीआई मोड़-उकरीद मोड़-नया मोड़-हवाई अड्डा-सेक्टर 11-तेलमच्चो मार्ग से संचालित होंगे। चंदनकियारी व तेलगड़िया से रांची जाने वाले छोटे वाहनों को जोधाडीह मोड़-तेलमच्चो पुल-सेक्टर 11-हवाई अड्डा-नया मोड़-उकरीद मोड़ मार्ग से भेजा जाएगा।

यह मार्ग रहेगा पूर्ण प्रतिबंधित

मतगणना के दौरान जोधाडीह मोड़ से आईटीआई मोड़ तक एनएच-32 की दोनों लेन पूर्णतः बंद रहेगी। आईटीआई मोड़ से जोधाडीह मोड़ तक भी दोनों लेन आईटीआई मोड़ के पास अवरुद्ध रहेंगी। प्रशासन ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

● सुबह 6 बजे से मतगणना तक वैकल्पिक रूट लागू

● चास कृषि बाजार समिति परिसर में होगी मतगणना

● भीड़ को देखते प्रशासन ने लागू किया ट्रैफिक प्लान

● भारी और छोटे वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग

● जोधाडीह मोड़-आईटीआई मोड़ तक एनएच-32 पूर्ण बंद