झारखंड में 1 करोड़ का पोस्ता भूसा जब्त, 683 किलो माल बरामद; 1 गिरफ्तार
झारखंड के चतरा और रांची जिलों में पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में कुल 683 किलोग्राम पोस्ता भूसा (पॉपी स्ट्रॉ) जब्त किया है। इसकी अनुमानित बाजार कीमत 1.02 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

झारखंड के चतरा और रांची जिलों में पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में कुल 683 किलोग्राम पोस्ता भूसा (पॉपी स्ट्रॉ) जब्त किया है। इसकी अनुमानित बाजार कीमत 1.02 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरे मामले में तस्कर मौके से फरार हो गए।
पहली कार्रवाई चतरा जिले में हुई, जहां वाहन चेकिंग के दौरान एक टेंपो से 283 किलो पोस्ता भूसा बरामद किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि मादक पदार्थ बिहार ले जाया जा रहा है। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बलवाडोहर गांव के पास वाहन को रोका गया। चतरा एसडीपीओ संदीप सुमन के मुताबिक, पोस्ता भूसा 10 बोरियों में भरा हुआ था। इस मामले में 27 वर्षीय अजय कुमार साव को गिरफ्तार किया गया है। जब्त माल की कीमत करीब 42 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
दूसरी कार्रवाई रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस ने सूचना के आधार पर जंगल में छिपाकर रखे गए 400 किलो पोस्ता भूसा को बरामद किया। यह माल 21 बोरियों में रखा हुआ था, जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई है। बुंडू एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि यह कार्रवाई 1 मई को की गई थी। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क की जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान के प्रयास जारी हैं।
पोस्ता भूसा (Poppy Straw) अफीम के पौधे के सूखे हिस्से जैसे फल (डोडा), तना और पत्तियों को मिलाकर बनाया जाता है। इसे पीसकर या उबालकर नशे के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यही कच्चा माल अफीम और उससे बनने वाले अन्य मादक पदार्थों का आधार भी होता है। भारत में बिना लाइसेंस इसके उत्पादन, भंडारण और तस्करी पर NDPS Act के तहत सख्त प्रतिबंध है।
झारखंड के पलामू जिले में एक ओवरब्रिज की रेलिंग से मोटरसाइकिल के टकराने से दो लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार रात को टाउन पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत आने वाले रेडमा ओवरब्रिज पर हुई, जब मोटरसाइकिल सवार ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और दोपहिया वाहन रेलिंग से टकरा गया।
उन्होंने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब मोटरसाइकिल सवार लेस्लीगंज में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान आनंद कुमार (22) और मीसू कुमार (20) के रूप में हुई है। दोनों चैनपुर पुलिस थाना क्षेत्र के शाहपुर के निवासी थे। टाउन पुलिस थाने के प्रभारी ज्योति लाल राजवार ने बताया, ''पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और दोनों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।''




साइन इन