Jharkhand news 19 kg of silver recovered from a car in Giridih two smugglers detained झारखंड के गिरिडीह में कार से 19 किलो चांदी बरामद, दो तस्कर हिरासत में, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड के गिरिडीह में कार से 19 किलो चांदी बरामद, दो तस्कर हिरासत में

झारखंड की गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रविवार को कार से 18.854 किलोग्राम चांदी बरामद की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हजारीबाग जिले के नंबर की कार से तस्कर अवैध रूप से चोरी की चांदी लेकर गिरिडीह से बाहर ले जाने की तैयारी में है। 

Mon, 25 May 2026 09:01 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, गिरिडीह
share
झारखंड के गिरिडीह में कार से 19 किलो चांदी बरामद, दो तस्कर हिरासत में

झारखंड की गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रविवार को कार से 18.854 किलोग्राम चांदी बरामद की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हजारीबाग जिले के नंबर की कार से तस्कर अवैध रूप से चोरी की चांदी लेकर गिरिडीह से बाहर ले जाने की तैयारी में है। इसी सूचना पर नगर पुलिस की कार्रवाई में एक कार से चांदी बरामद की गई है। नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बताया जाता है कि नगर थाने के सअनि प्रमोद प्रसाद दिवा गश्ती एवं वाहन चेकिंग ड्यूटी में निकले थे। इसी क्रम में उन्हें चोरी की चांदी को लेकर गुप्त सूचना मिली। इस सूचना से उन्होंने वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया और फिर आदेशानुसार ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल के मेन गेट के पास पीछा कर कार को रोकने का प्रयास किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झुलस रहा है झारखंड, कोल्हान में 5 की मौत; आज से नौतपा भी दिखा सकता है प्रकोप

पुलिस वाहन को देख कार चालक ने वाहन को भगाने का प्रयास किया, पर पुलिस वाहन ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। कार की जांच करने पर कार से 18.854 किलो चांदी बरामद हुई। इसमें चांदी का छोटा छर्रा जैसा, चांदी की एक बिस्किट व ईंट बरामद हुई है।

कार से पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिये गये युवकों में हजारीबाग जिले के बोड़म बाजार निवासी रोहित संजय भगत एवं पीयूष अग्रवाल हैं। दोनों युवकों ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि विशाल नामक व्यक्ति से उन लोगों ने चांदी खरीदी है। हालांकि पुलिस ने दोनों युवकों को साथ लेकर विशाल की काफी तलाश की पर उसका कुछ पता नहीं चला। पूछताछ में रोहित संजय भगत ने पुलिस को बताया है कि वह पीयूष के साथ मिलकर अवैध रूप से चांदी की खरीद-बिक्री का काम करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंतजार में पथराई आंखें, CRPF कांस्टेबल की पत्नी को अभी भी पति के लौटने की आस

जामताड़ा में 5 साइबर अपराधी पकड़े गए

साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में जामताड़ा साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नारायणपुर एवं करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर बैंक व बिजली विभाग के फर्जी अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाले दो हिस्ट्रीशीटर सहित 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से मोबाइल, सिम कार्ड, लैपटॉप, 50000 रुपए नकद बरामद किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड: देवघर में 6 दिन से गायब युवती की रेत में दबी लाश, गैंगरेप के बाद हत्या

मामले का खुलासा एसपी शंभू कुमार सिंह ने रविवार को साइबर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया। एसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश मंडल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जिसमें इंस्पेक्टर मनीष कुमार गुप्ता को शामिल किया गया।