jharkhand mausam rain alert with strong winds issued for many districts झारखंड में बदला मौसम; आंधी के साथ बूंदाबांदी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में बदला मौसम; आंधी के साथ बूंदाबांदी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Jharkhand Weather: झारखंड में अचानक बदले मौसम के कारण रांची समेत कई जिलों में बादल छाने के साथ धूल भरी आंधी और बारिश हुई है। मौसम विभाग ने कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Sun, 15 March 2026 10:50 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share
झारखंड में बदला मौसम; आंधी के साथ बूंदाबांदी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

झारखंड में मौसम बदल गया है। रविवार को रांची, धनबाद समेत कई जिलों में काले बादल छा गए जिससे दिन में ही अंधेरा छा गया। अलग-अलग जगहों पर धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। कुछ जगहों पर बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों के दौरान मौसम में बदलाव दिखाई देगा। कहीं कहीं हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं।

गर्म रहा मौसम, फिर बदला

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान रांची समेत राज्य के कई जिलों में दोपहर तक मौसम गर्म रहा। कई जिलों का अधिकतम तापमान 39 डिग्री के करीब रहा। रांची में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस तक रहा। झारखंड में सबसे अधिक तापमान मेदिनीनगर का 38.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। झारखंड में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान जमशेदपुर में 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि रविवार को दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ।

धूलभरी आंधी चली, बूंदाबांदी

झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में दोपहर बाद देखते ही देखते काले बादल छा गए। इसके साथ ही कई जगहों पर धूलभरी आंधी चली। काले बादल के कारण शाम को ही अंधेरा छा गया। इससे मौसम बदल गया। कहीं कहीं बूंदाबांदी और हल्की बारिश भी हुई। मौसम विज्ञानियों की मानें तो बंगाल की खाड़ी से आ रही हवा और असम और आसपास के भागों पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण राज्य के मौसम में बदलाव आया है। यह बदलाव कुछ दिनों तक बना रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में 2 दिन बाद फिर बारिश; 30 की स्पीड में चलेगी हवा, पूरे हफ्ते का हाल

17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान कई इलाकों में ठनका गिरने की भी आशंका है। इससे फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने सोमवार को आंधी और बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि देखी जा सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड में सामान्य तौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्के से मध्यम बारिश होगी। मौसम विभाग ने 17 जिलों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं; बारिश की भी संभावना

गिर सकते हैं ओले

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और चतरा को छोड़कर राज्य में सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। इससे फसलें प्रभावित हो सकती हैं। ओले गिरने से सब्जियों और दलहनी फसलें प्रभावित हो सकती हैं। अगले कुछ दिनों के दौरान झारखंड में आंधी बारिश के साथ वज्रपात का वाला मौसम बने रहने का अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खूंटी में अचानक बदला मौसम, ओलावृष्टि और बारिश से गर्मी से राहत

(हिन्दुस्तान संवाददाता और IMD के इनपुट पर आधारित)