jharkhand mausam ka hal rainfall and hailstorm in many areas झारखंड में के इन जिलों में हुई झमाझम बारिश, ओले भी गिरे; कब मिलेगी राहत, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में के इन जिलों में हुई झमाझम बारिश, ओले भी गिरे; कब मिलेगी राहत

झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। ओलों और बारिश के कारण फसलों का काफी नुकसान हुआ है।

Sun, 22 March 2026 06:55 AMMohammad Azam हिन्दुस्तान, रांची
share
झारखंड में के इन जिलों में हुई झमाझम बारिश, ओले भी गिरे; कब मिलेगी राहत

Jharkhand Mausam: रांची समेत राज्यभर में तीन दिनों से दोपहर बाद हो रही आंधी-बारिश ने फसलों को भारी क्षति पहुंचाई है। खेतों में जलजमाव से गेहूं, चना, मटर, सरसों, जौ और अलसी जैसी प्रमुख रबी फसलों को काफी नुकसान हुआ है। आलोवृष्टि से पक रही बालियां झड़ गई हैं, वहीं सब्जियां भी खराब हो रही हैं। इधर, दुमका में ठनका से एक युवक की मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, आज से मौसम साफ होने लगेगा और बादल छंट जाएंगे।

मौसम विभाग रांची के अनुसार, राज्य में 24 घंटों के दौरान रांची, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, हजारीबाग, पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, साहिबगंज आदि जिलों में अच्छी बारिश हुई। रांची के हिनू और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। सिमडेगा में शुक्रवार की रात तेज आंधी-बारिश से जहां फसलों को क्षति पहुंची, वहीं कई पेड़ और बिजली खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।

संताल में पूरे दिन मौसम खराब

संताल और कोयलांचल में शनिवार को पूरे दिन मौसम खराब रहा। दोपहर बाद तेज आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिरे। दुमका के दलाही में ठनका से युवक कन्हैया राय की मौत हो गई, जबकि उसके पिता मोतीलाल राय झुलस गए। दुमका के रामगढ़ में बरगद का पेड़ गिरने से चार घर क्षतिग्रस्त हो गए। गोड्डा में आंधी, ओलावृष्टि व ठनका से 11 मवेशियों की मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में मिला वर्ल्ड वॉर 2 का अमेरिकी बम, डिफ्यूज करने के लिए सेना से गुहार

पारा 10 डिग्री तक गिरा

राज्य में आंधी-बारिश से 24 घंटे में रांची का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री रहा, जो करीब चार डिग्री कम है। वहीं पाकुड़ के अधिकतम पारा में 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पाकुड़ का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला का 32.1 डिग्री रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में धूल फांक रहे VIP वाहन? मरांडी ने CM से कर दी इन्हें देने की मांग

आगे क्या : आज से छंटेंगे बादल, मौसम होगा साफ

मौसम विभाग, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में रविवार से बादल छंटने की संभावना है। हरियाणा के उत्तरी भाग से लेकर छत्तीसगढ़ तक कायम सिस्टम कमजोर हो चुका है। इससे मौसम साफ होने के आसार हैं। हालांकि, रविवार को अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की कमी आ सकती है। इसके बाद चार से पांच डिग्री पारा बढ़ने का अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:44 इलाकों में पैनी नजर, पुलिस कर्मियों की छुट्टी रद्द; ईद पर झारखंड में प्रशासन

जिलों में क्या नुकसान

● कोडरमा : गेहूं की फसल भागी। दलहन-तिलहन की कटी फसल खेत में रहने से सड़ने की आशंका।

● गुमला:दलहन व सब्जियों में लगे फल-फूल के गलने की आशंका।

● पलामू : खेतों में पककर तैयार गेहूं और मसूर की बालियां झड़ीं, सड़ने की आशंका।

● गिरिडीह : बगोदर के खेत-खलिहान ओले से ढंक गए।

● देवघर : सारठ के दनुवाडीह में बरगद पेड़ गिरने से 5 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त।

● गोड्डा : ओलावृष्टि और बारिश से कई जगह खेतों में जलजमाव। फसलों और सब्जियों के सड़ने की आशंका।