झारखंड में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, होगी झमाझम बारिश; गर्मी से मिलेगी राहत
झारखंड का मौसम बदलने वाला है। इस दौरान रांची में असामान्य गर्मी का दौर जारी है और तापमान लगातार 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को इसमें राहत मिल सकती है। बारिश की संभावना बनी हुई है।

राजधानी रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में गुरुवार को गर्मी और धूप की तपिश ने लोगों को परेशान किया। राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ऊपर पहुंच गया है। मेदिनीनगर में गर्मी का सबसे ज्यादा असर देखा गया। यहां पारा 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब मौसम विभाग ने बारिश को लेकर नया अपडेट दिया है।
झारखंड के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के बीच एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है, जिसका असर शनिवार के बाद झारखंड पर भी दिखेगा। इसके प्रभाव से 15 से 17 मार्च तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने, गर्जन के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है। हालांकि, इस मौसमी बदलाव का प्रभाव पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में कम रहने का पूर्वानुमान है। रांची का अधिकतम तापमान गुरुवार को 33.6 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से क्रमशः तीन और दो डिग्री अधिक है। अगले दो दिनों तक गर्मी का यह रुख बरकरार रहेगा। वहीं, बोकारो का न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक चल रहा है।
जमशेदपुर में राज्य का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर, पिछले 24 घंटों के दौरान धनबाद और गोड्डा में 15 से 20 मिमी बारिश हुई, जबकि गिरिडीह, दुमका और रामगढ़ जैसे जिलों में हल्की बूंदाबांदी से मौसम अपेक्षाकृत सुहाना रहा।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के बीच एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है, जिसका असर शनिवार के बाद झारखंड पर भी दिखेगा। इसके प्रभाव से 15 से 17 मार्च तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने, गर्जन के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है। हालांकि, इस मौसमी बदलाव का प्रभाव पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में कम रहने का पूर्वानुमान है।




साइन इन