jharkhand mausam ka hal heat wave then rainfall alert after 2 days झारखंड मौसम पर बड़ा अपडेट,2 दिन तक इन जिलों में चलेगी हीट वेव, कब होगी बारिश?, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड मौसम पर बड़ा अपडेट,2 दिन तक इन जिलों में चलेगी हीट वेव, कब होगी बारिश?

झारखंड में शुक्रवार को गर्मी में वृद्धि हुई। पलामू के बाद कोल्हान के जिलों में धूप की तपिश बढ़ने से अधिकतम पारा 40 डिग्री तक पहुंच चुका है। रांची में भी तीन डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है, जिससे 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Sat, 14 March 2026 06:39 AMMohammad Azam हिन्दुस्तान, रांची
share
झारखंड मौसम पर बड़ा अपडेट,2 दिन तक इन जिलों में चलेगी हीट वेव, कब होगी बारिश?

झारखंड में शुक्रवार को गर्मी में वृद्धि हुई। पलामू के बाद कोल्हान के जिलों में धूप की तपिश बढ़ने से अधिकतम पारा 40 डिग्री तक पहुंच चुका है। रांची में भी तीन डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है, जिससे 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। सरायकेला में अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री दर्ज किया गया है।

माैसम विभाग ने राज्य में 14 और 15 मार्च को सात जिलों में हीट वेव चलने का अलर्ट दिया गया है। इसमें पलामू, चतरा, लातेहार, गढ़वा, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसांवा में हिट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। इस दो दिन की अवधि में अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। इसके बाद राज्य में मौसम में बदलाव होगा और 18 मार्च तक तेज हवा और गरज के साथ बारिश होगी।

बारिश का भी अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, कुछ जिलों में अगले दो दिन के लिए गर्मी बढ़ सकती है। राज्य में 15 मार्च से मौसम में बदलाव होने की संभावना व्यक्त की गई है। विभाग के मुताबिक, 15 मार्च से अगले चार दिनों तक राज्य में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान राज्य में तेज हवा और गरज के साथ बारिश हो सकती है। वज्रपात की आशंका व्यक्त की गई है। इससे अधिकतम तापमान में कमी आएगी और तीन से चार डिग्री तक तापमान कम होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड के होटलों में अब रुकना होगा महंगा, पर्यटकों पर लगेगा सिटी टूरिस्ट टैक्स

रांची में पिछले 24 घंटे में एक डिग्री बढ़ा पारा

पिछले 24 घंटे के दौरान रांची समेत राज्य के करीब सभी जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। रांची का तापमान पिछले 24 घंटे के दौरान एक डिग्री बढ़ा है। यहां का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से करीब चार डिग्री अधिक है। वहीं, सरायकेला के साथ जमशेदपुर, मेदिनीनगर आदि जिलों में गर्मी 39 डिग्री से अधिक है। बोकारो का अधिकतम पारा 37.1 और न्यूनतम 17.5 डिग्री दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड तक ईरान-इजरायल युद्ध का असर, रांची के बाजारों में महंगे हुए ड्राई फ्रूट्स

क्या बोले मौसम वैज्ञानिक

रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले दो दिनों के दौरान पलामू और कोल्हान समेत सात जिलों में हिट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान यहां तापमान में वृद्धि हो सकती है। 15 के बाद मौसम में बदलाव होगा, जिससे बारिश होगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी।

रिम्स चिकित्सकों के अनुसार, गर्म-ठंडा मौसम शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करता है, जिससे सर्दी-खांसी, वायरल बुखार, फ्लू और सांस संबंधी एलर्जी तेजी से फैलता है। इससे बचने के लिए सही पोषण और स्वच्छता जरूरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब झारखंड में लगेगा टूरिस्ट टैक्स, होटलों में ठहरना होगा महंगा;कैबिनेट से मंजूरी

● खान-पान: विटामिन सी से भरपूर फल नींबू, संतरा, आंवला और गर्म पेय के रूप में तुलसी, अदरक की चाय लें।

● स्वच्छता: हाथों को बार-बार धोएं और दूषित भोजन से बचें।

● रोजाना 7-8 घंटे की नींद और नियमित हल्का व्यायाम करें।