dry fruits 10 percent more costlier in ranchi due to israel iran war झारखंड तक ईरान-इजरायल युद्ध का असर, रांची के बाजारों में 10% तक महंगे हुए ड्राई फ्रूट्स, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड तक ईरान-इजरायल युद्ध का असर, रांची के बाजारों में 10% तक महंगे हुए ड्राई फ्रूट्स

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब राजधानी रांची के ड्राई फ्रूट्स बाजार पर दिखने लगा है। पिछले कुछ दिनों में ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में 4 से 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Fri, 13 March 2026 09:00 AMMohammad Azam हिन्दुस्तान, रांची
share
झारखंड तक ईरान-इजरायल युद्ध का असर, रांची के बाजारों में 10% तक महंगे हुए ड्राई फ्रूट्स

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब राजधानी रांची के ड्राई फ्रूट्स बाजार पर दिखने लगा है। पिछले कुछ दिनों में ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में 4 से 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्थानीय व्यवसायियों के अनुसार, युद्ध की स्थिति के कारण आपूर्ति शृंखला प्रभावित हुई है, जिससे विशेष रूप से अफगानिस्तान और ईरान से आने वाले सूखे मेवों के दाम बढ़ गए हैं।

7-10 प्रतिशत बढ़ गए दाम

आंकड़ों के अनुसार, रमजान के इस पाक महीने में खजूर की मांग सबसे अधिक रहती है, लेकिन इसकी कीमतों में 10 प्रतिशत तक का उछाल आया है। इसके अतिरिक्त, पिस्ता और मामरा बादाम की कीमतों में 9 से 10 प्रतिशत, जबकि अंजीर के दामों में 7 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। व्यापारियों का कहना है कि एक तरफ त्योहार के कारण मांग चरम पर है, वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय संकट की वजह से आवक कम होने से कीमतों में यह तेजी देखी जा रही है। कारोबारी जुवीन ठक्कर ने बताया कि युद्ध के साथ ही ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में इजाफा होना शुरू हो गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब झारखंड में लगेगा टूरिस्ट टैक्स, होटलों में ठहरना होगा महंगा;कैबिनेट से मंजूरी

मसालों पर भी असर

इधर, सूखे मेवों के अलावा मसालों और खाद्यान्न पर भी असर पड़ा है। बाजार में मिर्चा गोटा की कीमत 300 रुपये से बढ़कर 400 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है, वहीं उच्च गुणवत्ता वाले सोनाचूर चावल के दाम भी 150 रुपये से बढ़कर 160 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। कारोबारियों को आशंका है कि यदि तनाव जल्द कम नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में कीमतों में और अधिक वृद्धि हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड के 155 IAS ने घोषित की अपनी कुल संपत्ति, किसके पास कितनी प्रॉपर्टी; लिस्ट

ड्राई फ्रूट जंग से पहले कीमत अब (प्रति किलो में)

अंजीर 1500 रुपये 1600 रुपये

खजूर 400-1300 रुपये 440-1350 रुपये

प्लेन पिस्ता 2400 रुपये 2600 रुपये

सॉल्टेड पिस्ता 1450 रुपये 1550 रुपये

मामरा 3300 रुपये 3600 रुपये

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, होगी झमाझम बारिश; गर्मी से मिलेगी राहत