jharkhand mausam heavy rain and hailstorm orange alert in 9 districts झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, 9 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट; ओले भी गिरेंगे, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, 9 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट; ओले भी गिरेंगे

झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रदेश के 9 जिलों में तेज बारिश और आंधी के साथ ही ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Fri, 27 March 2026 07:26 AMMohammad Azam हिन्दुस्तान, रांची
share
झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, 9 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट; ओले भी गिरेंगे

Jharkhand Mausam: झारखंड के कई जिलों में शुक्रवार से अगले पांच दिन (30 मार्च को छोड़) 31 मार्च तक आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। मौसम केंद्र ने राज्य के नौ जिलों में आंधी, बारिश-गरज और वज्रपात के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, शेष 15 जिलों के लिए आंधी-बारिश का येलो अलर्ट है।

पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला में आंधी-बारिश और कहीं-कहीं वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रतिघंटे तक रह सकती है। वहीं, रांची समेत शेष जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हवा की रफ्तार 50 किमी प्रतिघंटे रहेगी।

दो दिन तक अधिकतम पारा उछलेगा

शुक्रवार से अगले दो दिन अधिकतम पारा उझलेगा। इसके बाद इसमें तीन से चार डिग्री तक की गिरावट होगी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के दक्षिणी भाग में गंगा क्षेत्र और ओडिशा के उत्तरी हिस्से के ऊपरी वातावरण पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से मौसम में इस तरह का बदलाव हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में पोस्टर के जरिए सीएम हेमंत सोरेन का अपमान, JMM ने दर्ज कराई शिकायत

किसानों के लिए भी सुझाव

मौसम कृषि परामर्श विभाग ने किसानों से कई सुझाव दिए हैं। विभाग के मुताबिक झारखंड राज्य में ओलावृष्टि से खेती पर बुरा असर पड़ने की आशंका है। विभाग ने किसानों से तैयार फसलों की कटाई जल्द करने की सलाह दी है। आम की पैदावार को बचाने के लिए गिरे हुए फलों को हटाने और फलों को सुरक्षित रखने के लिए हैलनेट का उपयोग करने को कहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में हाथियों को आतंक! 2 लोगों को कुचलकर मार डाला

रांची का न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री अधिक

राज्य के कई जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम साफ रहा। हालांकि तापमान में उतार-चढ़ाव हुआ। रांची का अधिकतम पारा 32.8, न्यूनतम 19.3 डिग्री रहा। न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान राज्य में सबसे अधिक 37.6 डिग्री रहा। जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री रहा और 17.8 डिग्री दर्ज किया गया। जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री रहा, जो राज्य के अन्य जिलों की तुलना में सबसे अधिक रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में पोस्टर के जरिए सीएम हेमंत सोरेन का अपमान, JMM ने दर्ज कराई शिकायत