झारखंड में हाथियों को आतंक! 2 लोगों को कुचलकर मार डाला
झारखंड में हाथियों का आतंक लगातार जारी है। कोडरमा में हथियों ने एक बार फिर से उत्पात मचाते हुए 2 लोगों को कुचलकर मार डाला। मृतकों की पहचान देवघर के रहने वाले बालेश्वर सोरेन और मुनिया बिरहोर के रूप में हुई है।

झारखंड में हाथियों का आतंक लगातार जारी है। कोडरमा में हथियों ने एक बार फिर से उत्पात मचाते हुए 2 लोगों को कुचलकर मार डाला। मृतकों की पहचान देवघर के रहने वाले मजदूर बालेश्वर सोरेन और मुनिया बिरहोर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है और वन विभाग ने इलाके में हाथियों की सक्रियता को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
घर के बाहर भी सुरक्षित नहीं लोग
मामला कोडरमा जिला मुख्यालय से करीब 2 किलोमीटर दूर मरियमपुर और बोनाकाली में हुई है। बुधवार की देर रात यहां हाथियों ने उत्पात मचाया था। इस दौरान खेत में रखवाली कर रहे देवघर निवासी मजदूर बालेश्वर सोरेन को हथियों ने कुचल दिया। यहां से निकलने के बाद हाथियों का झुंड मरियमपुर पहुंचा और घर के बाहर सो रही महिला मुनिया बिरहोर को कुचलकर मार डाला। दो लोगों की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।
वन विभाग ने सतर्क रहने को कहा
इस घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पहुंची। फिलहाल कोडरमा घाटी में वन विभाग की टीम ने जांच के बाद बताया कि हाथियों का झुंड़ यहीं डेरा जमाए हुए है। इस दौरान लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है और खेतों में जाने के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। लोगों से बिना वजह घरों से ना निकलने की सलाह भी दी गई है। इस दौरान वन विभाग की टीम हाथियों को जंगलों की तरफ खदेड़ने का प्रयास कर रही है।
गुरुवार को वन विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कोडरमा की सदर अस्पताल में किया गया और शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।




साइन इन