झारखंड मंईयां सम्मान योजना पर बड़ा अपडेट, महिलाओं के खातों में भेजा गया मार्च का पैसा
झारखंड की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मार्च महीने की राशि को लाभार्थियों के खातों में भेजना शुरू कर दी गई है। रांची जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत मार्च माह की राशि का भुगतान कर दिया गया है।

झारखंड की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मार्च महीने की राशि को लाभार्थियों के खातों में भेजना शुरू कर दी गई है। रांची जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत मार्च माह की राशि का भुगतान कर दिया गया है। जिले की कुल 3 लाख 89 हजार 296 महिलाओं के बैंक खातों में आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से प्रति लाभुक 2500 रुपये के अनुसार कुल 97 करोड़ 32 लाख 40 हजार रुपये भेजे गए हैं। इस तरह अब रांची में महिलाओं को उनके मार्च महीने की मंईयां सम्मान राशि का पैसा मिल गया है।
मंईयां सम्मान योजना के मार्च की राशि को लेकर जानकारी देते हुए मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी पात्र लाभुकों को योजना का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से प्राप्त हो। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि भुगतान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि या विलंब न हो। उन्होंने कहा कि यदि किसी लाभुक को राशि प्राप्ति में कोई समस्या होती है, तो उसका त्वरित समाधान किया जाएगा। जिला प्रशासन इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
जेएमएम ने किया था वादा
बता दें कि साल 2024 में हुए झारखंड विधानसभा चुनावों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने वादा किया था कि प्रदेश में उनकी सरकार आने के बाद वो प्रदेश की महिलाओं के खातों में हर महीने 2500 रुपए भेजेंगे। जब चुनावी नतीजे आए तो उन्हें जीत मिली और प्रदेश की महिलाओं के खातों में पैसे भी भेजने शुरू कर दिए गए। अब महिलाओं के खातों में साल 2026 के मार्च महीने का पैसा भी भेज दिया गया है। इससे पहले भी हर महीने का पैसा महिलाओं को उनके खातों में भेजा जा रहा है। हालांकि, इस योजना के कारण झारखंड की अर्थव्यवस्था पर काफी दबाव पड़ रहा है।




साइन इन