Jharkhand budget 14 big announcement for ranchi झारखंड बजट में रांची के लिए बंपर ऐलान, सरकार ने की 14 बड़ी घोषणाएं; देखें लिस्ट, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड बजट में रांची के लिए बंपर ऐलान, सरकार ने की 14 बड़ी घोषणाएं; देखें लिस्ट

रांची के आधारभूत संरचना के विकास के साथ स्वास्थ्य, पर्यटन और खेल के साथ-साथ कई सुविधाएं मिलेंगी। रांची में आधुनिक अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का निर्माण इस साल शुरू हो जाएगा।

Wed, 25 Feb 2026 06:36 AMMohammad Azam हिन्दुस्तान, रांची
share
झारखंड बजट में रांची के लिए बंपर ऐलान, सरकार ने की 14 बड़ी घोषणाएं; देखें लिस्ट

रांची को सुव्यस्थित करने के लिए झारखंड सरकार ने बजट में कई घोषणाएं की हैं। शहर के आधारभूत संरचना के विकास के साथ स्वास्थ्य, पर्यटन और खेल के साथ-साथ कई सुविधाएं मिलेंगी। रांची में आधुनिक अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का निर्माण इस साल शुरू हो जाएगा। रांची में बस टर्मिनल निर्माण की घोषणा पहले भी की गयी थी, लेकिन इस बार के बजट में इस वित्तीय वर्ष में कार्य शुरू किए जाने की घोषणा की है। इसके अलावा स्वीकृत फ्लाईओवर का निर्माण भी होगा। बजट में जाम से निजात को प्रमुख शहरों में फ्लाईओवर निर्माण की बात कही है।

एयरपोर्ट का रन-वे 1200 मीटर लंबा होगा

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी और राज्य सरकार के बीच हुए एमओयू के तहत इस वर्ष विस्तारीकरण होगा। रन-वे की लंबाई बढ़ेगी, ताकि बड़े विमानों की लैंडिंग हो सके। इस एमओयू के तहत रन-वे की लंबाई 9000 मीटर से बढ़ाकर 1200 मीटर की जाएगी। इसकी भी घोषणा बजट में की गयी है।

मार्केटिंग कांप्लेक्स और सोलर संचालित कोल्ड रूम

बजट में रांची जिले के एक लैंपस या पैक्स में मार्केटिंग कांप्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। इस मार्केटिंग कांप्लेक्स का संचालन लैंपस या पैक्स के माध्यम से किया जाएगा। इस मार्केटिंग कांप्लेक्स में सोलर संचालित कोल्ड रूप भी बनेगा। इससे किसान उत्पादों की बिक्री मार्केटिंग कांप्लेक्स में करेंगे और इसी भवन में कोल्ड रूम रहने के कारण किसानों को अपना उत्पाद रखने की सुविधा भी मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बजट पेश करने के दौरान छलका वित्त मंत्री किशोर का दर्द,केंद्र पर लगाए 3 बड़े आरोप
ये भी पढ़ें:मईयां सम्मान योजना के लिए 14,066 करोड़, झारखंड बजट की बड़ी घोषणाएं
ये भी पढ़ें:18 साल में झारखंड में हुए 6 हवाई हादसे, 2 बार तो बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री

मिल्क पाउडर व मिल्क प्रोडक्ट प्लांट लगेगा

रांची में मिल्क पाउडर प्लांट की स्थापना की जाएगी। इस प्लांट की क्षमता प्रतिदिन 20 एमटी मिल्क पाउडर के उत्पादन की रहेगी। उच्च क्षमता के मिल्क प्रोडक्ट प्लांट भी स्थापित होंगे। इसके लिए झारखंड मिल्क फेडरेशन को राशि उपलब्ध कराएगी।

बिरसा मुंडा एथलेटिक ग्राउंड अपग्रेड होगा

खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एडलेटिक ग्राउंड को अपग्रेड किया जाएगा। इसका प्रावधान बजट में किया गया है। वर्तमान में इस ग्राउंड की स्थिति ठीक नहीं है। अपग्रेड किए जाने के बाद यहां राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन का रास्ता साफ हो जाएगा।

रांची के सभी जलप्रपात पर्यटक फ्रेंडली बनाए जाएंगे

पर्यटकों को आकर्षित करने को लिए रांची के सभी जलप्रपातों को पर्यटक फ्रेंडली बनाया जाएगा। इसके तहत दशम और जोन्हा फॉल में ग्लास ब्रिज और रोप-वे की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। हुंडरू फॉल में भी पर्यटकों के लिए रोप-वे स्थापित किया जाएगा। रांची से सटे रजरप्पा और पतरातू में पर्यटकों को स्काई वॉक की सुविधा मिलेगी। पतरातू डैम में सोलर बोट उपलब्ध कराए जाएंगे। यहां फ्लोटिंग रेस्टोरेंट भी बनेगा। स्काय वॉक पारदर्शी कांच से बना पुल होता है, जो पर्यटकों के लिए ऊंची घाटियों, नदियों या जंगलों के ऊपर रोमांचकारी नजारे प्रदान करता है।

बजट में हुई घोषणा के अनुसार, रांची में एक सेंटर ऑफ आर्ट लाइब्रेरी खुलेगी। इस लाइब्रेरी में 500 लोगों के बैठकर पढ़ने की सुविधा रहेगी। लाइब्रेरी में चित्रकला, मूर्तिकला, कला इतिहास, परफोर्मिंग आर्ट से संबंधित किताबें, दुर्लभ पांडुलिपियां, प्रदर्शनी कैटलॉग, पत्रिकाएं और फोटो संग्रह रहेगा। यह मुख्य रूप से शोधकर्ताओं, कलाकारों, छात्रों और कला प्रेमियों के लिए एक ज्ञान केंद्र के रूप में काम करेगा।

रांची के लिए बजट में अन्य बड़ी घोषणाएं

● हुंडरू फॉल में रोप-वे की सुविधा होगी शुरू

● एयरपोर्ट का रन-वे 9000 मीटर से बढ़ाकर 12000 मीटर लंबा किया जाएगा

● मार्केटिंग कांप्लेक्स और सोलर कोल्ड रूम बनेंगे

● मिल्क पाउडर व मिल्क प्रोडक्ट प्लांट लगेगा

● सेंटर ऑफ आर्ट लाइब्रेरी खुलेगी