Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsSpecial Train from Bikaner to Kolkata Launched for Summer Travel
बीकानेर–कोलकाता के बीच एकतरफा विशेष ट्रेन चलेगी
जामताड़ा, प्रतिनिधि। गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बीकानेर से कोलकाता के लिए एकतरफा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय
Wed, 22 April 2026 01:22 AMNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा

जामताड़ा, प्रतिनिधि। गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बीकानेर से कोलकाता के लिए एकतरफा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 04701 बीकानेर-कोलकाता विशेष ट्रेन 22 अप्रैल 2026 (बुधवार) को सुबह 06:00 बजे बीकानेर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। यह ट्रेन आसनसोल मंडल के अंतर्गत आसनसोल एवं दुर्गापुर स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान (स्लीपर) एवं वातानुकूलित (एसी) श्रेणियों की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन