हावड़ा–चंडीगढ़ के बीच समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन
जामताड़ा, प्रतिनिधि। गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा एवं चंडीगढ़ के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया

जामताड़ा, प्रतिनिधि। गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा एवं चंडीगढ़ के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 04516 चंडीगढ़-हावड़ा स्पेशल ट्रेन 25 अप्रैल 2026 को रात 23:45 बजे चंडीगढ़ से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 06:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वहीं, 04515 हावड़ा-चंडीगढ़ स्पेशल 27 अप्रैल 2026 को सुबह 08:50 बजे हावड़ा से रवाना होकर अगले दिन शाम 19:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी, जो आसनसोल मंडल के अंतर्गत आते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में शयनयान तथा वातानुकूलित श्रेणी की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन