Indian Railways Launches 20 Summer Special Trains to Ease Passenger Crowding गर्मी में यात्रियों को राहत : 20 समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा भारतीय रेल, Deogarh Hindi News - Hindustan
More

गर्मी में यात्रियों को राहत : 20 समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा भारतीय रेल

भारतीय रेलवे ने गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को कम करने के लिए 20 समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें विभिन्न दिशाओं में चलेंगी और यात्रियों को कन्फर्म टिकट की सुविधा प्रदान करेंगी। खासकर त्योहारों और छुट्टियों के दौरान यात्रा करने वालों को राहत मिलेगी।

Tue, 21 April 2026 05:00 PMNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share
गर्मी में यात्रियों को राहत : 20 समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा भारतीय रेल

जसीडीह,प्रतिनिधि। गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने विभिन्न दिशाओं में 20 समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इस पहल का उद्देश्य लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ते दबाव को कम करना और यात्रियों को कन्फर्म टिकट की सुविधा उपलब्ध कराना है। आसनसोल रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार ये ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में चलाई जाएंगी और कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर इनका ठहराव सुनिश्चित किया गया है। इस क्रम में गाड़ी संख्या 09531/09532 भावनगर-हावड़ा-भावनगर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। 09531 भावनगर-हावड़ा स्पेशल 27 अप्रैल को शाम 17:45 बजे भावनगर से प्रस्थान कर तीसरे दिन 21:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुर्गापुर से बलसाड और उधना के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

वापसी में 09532 हावड़ा-भावनगर स्पेशल 23 एवं 30 अप्रैल को सुबह 10:50 बजे हावड़ा से रवाना होकर तीसरे दिन 06:30 बजे भावनगर पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। इसमें सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी की सुविधा उपलब्ध होगी। इसी प्रकार 09421/09422 साबरमती-दुर्गापुर-साबरमती स्पेशल का भी संचालन किया जाएगा। 09421 साबरमती-दुर्गापुर स्पेशल 21 एवं 26 अप्रैल को सुबह 10:35 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 02:40 बजे दुर्गापुर पहुंचेगी, जबकि 09422 दुर्गापुर-साबरमती स्पेशल 23 एवं 28 अप्रैल को 04:00 बजे रवाना होकर अगले दिन 19:30 बजे साबरमती पहुंचेगी। यह ट्रेन अंडाल और आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी तथा इसमें वातानुकूलित श्रेणी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। वलसाड-दुर्गापुर के बीच 09143/09144 और 09079/09080 स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा। ये ट्रेनें 21, 22, 23, 24, 26 और 28 अप्रैल को निर्धारित समय पर चलेंगी और दुर्गापुर पहुंचेंगी। यात्रियों के लिए इनमें सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान तथा कुछ ट्रेनों में वातानुकूलित श्रेणी की सुविधा भी उपलब्ध होगी। सभी ट्रेनें अंडाल और आसनसोल स्टेशनों पर ठहरेंगी। उधना-दुर्गापुर के बीच भी 09175/09176, 09173/09174 तथा 09073/09074 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है। ये ट्रेनें 21 से 29 अप्रैल के बीच अलग-अलग तिथियों में चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान और बैठने की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे मध्यम एवं सामान्य वर्ग के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा।आसनसोल को दक्षिण भारत से जोड़ने का काम करेगी ट्रेन : इसके अलावा 07701/07702 नांदेड़-आसनसोल-नांदेड़ स्पेशल ट्रेन 21 और 23 अप्रैल को चलाई जाएगी। इसमें सामान्य, शयनयान एवं वातानुकूलित श्रेणी की सुविधा रहेगी। यह ट्रेन सीधे आसनसोल को दक्षिण भारत से जोड़ने का काम करेगी। दक्षिण भारत से झारखंड को जोड़ने के लिए 07580/07581 और 07586/07587 चारलापल्ली - मधुपुर -चारलापल्ली स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा। ये ट्रेनें 23, 24, 30 अप्रैल और 1 मई को चलेंगी तथा मार्ग में चित्तरंजन और आसनसोल स्टेशनों पर रुकेंगी। इन ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं शयनयान की सुविधा उपलब्ध होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर त्योहारों और छुट्टियों के दौरान यात्रा करने वाले लोगों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी। साथ ही नियमित ट्रेनों में भीड़भाड़ कम होगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले समय-सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नियमित ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को रेलवे चला रही है समर स्पेशल ट्रेनें
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोडरमा होकर चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।