मिहिजाम में खलिहान विवाद को लेकर मारपीट, 04 घायल
मिहिजाम के पियालशोला में एक छोटे से जमीन के टुकड़े को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक ही परिवार के दो गुटों में भिड़ंत हुई, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर काउंटर केस दर्ज किया है और मामले की जांच जारी है।

मिहिजाम, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पियालशोला में गुरुवार को जमीन के एक छोटे से टुकड़े (खलिहान) को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक ही परिवार के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों से कुल 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर काउंटर केस दर्ज कर लिया है।
विवाद का कारण
पुलिस के अनुसार, विवाद खलिहान की जमीन के उपयोग को लेकर शुरू हुआ था। देखते ही देखते बात गाली-गलौज से शुरू होकर मारपीट तक पहुंच गई। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस ने इस मामले में दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज की है और मामले की छानबीन में जुट गई है। जिसमें प्रथम पक्ष सनाउल अंसारी शिकायत पर की थाना कांड संख्या 24/26 दर्ज किया है।
पुलिस की कार्रवाई
दूसरे पक्ष की सुबीरा बीबी की शिकायत पर थाना कांड संख्या- 25/26 दर्ज किया गया है। जिसमें उमर अली, सनाउल, मुर्शिद और मुबारक को नामजद आरोपी बनाया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर ली हैं। घायलों का मेडिकल कराया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन