Half a dozen people including a woman injured in an old enmity पुरानी रंजिश में मारपीट, महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल, Gridih Hindi News - Hindustan
More

पुरानी रंजिश में मारपीट, महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल

खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ अनुमंडल अंतर्गत घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र के ईंटोंचांच मोड़ में बुधवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर

Fri, 1 May 2026 12:22 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share
पुरानी रंजिश में मारपीट, महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल

खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ अनुमंडल अंतर्गत घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र के ईंटोंचांच मोड़ में बुधवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गयी, जिसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, देर शाम कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे पर पत्थर फेंककर उसे क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहा-सुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में उग्र होकर मारपीट में बदल गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घोड़थम्भा: मारपीट कांड में फरार आरोपियों के घर चिपकाया इश्तेहार

आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घायलों का चल रहा इलाज, चार की हालत गंभीरघटना में एक पक्ष से मो. मकसूद (45 वर्ष), हलीमा खातून (33 वर्ष), फातिमा खातून (65 वर्ष) और कुरेशा खातून (35 वर्ष) घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से भी कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल, धनवार में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।पुलिस कर रही जांच, दोषियों पर होगी कार्रवाई: घटना के बाद दोनों पक्षों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा निगरानी बढ़ा दी गई है।वहीं मामले को लेकर घोड़थम्भा ओपी प्रभारी धर्मेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि एक पक्ष के मो. सरफराज (पिता अलीम मियां) ने आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि एक पक्ष के नए मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को दूसरे पक्ष द्वारा क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की गई, जिसके बाद विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों से कुल पांच लोग घायल हुए हैं और सभी का इलाज जारी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एकंगरसराय में मारपीट, पांच जख्मी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।