Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsJamshedpur s Heatwave Sugarcane Juice and Sattu Drink Become Essential Refreshments
सत्तू और गन्ने का जूस बन रहा गर्मी से बचाव का सहारा
जमशेदपुर में गर्मी बढ़ने के कारण लोग गन्ने का जूस और सत्तू का रस पीकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। बस स्टैंड, अस्पताल और बाजार में इन पेय पदार्थों के ठेले भरपूर हैं। इसके अलावा बेल का शरबत और आम रस भी खूब बिक रहे हैं।
Wed, 22 April 2026 03:21 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर । चाहे कोई कितना भी गमछा ओढ़ ले या फिर छाता लगा कर चले गर्मी इतनी है कि लोगों को हर कुछ देर पर गले को तर करना पड़ रहा है। इसमें लोगों के लिए सबसे बड़ा सहारा गन्ने का जूस या सत्तू का रस बन रहा है। बस स्टैंड हो या अस्पताल या फिर बाजार हर जगह इसके ठेले लगे हुए हैं। प्यास लगी तो लोग पानी के अलावा इन्हीं पेय पदार्थ से अपनी प्यास बुझा रहे हैं। वहीं बेल के शरबत और आम रस भी खूब बिक रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन