young man body found hanging in toilet of a Gwalior-bound train ग्वालियर जा रही ट्रेन के शोचालय में लटका मिला युवक का शव, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ग्वालियर जा रही ट्रेन के शोचालय में लटका मिला युवक का शव, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला

मध्य प्रदेश के बीना से ग्वालियर जा रही एक ट्रेन के शौचालय में रविवार को एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। मामला सामने आने के बाद पूरी ट्रेन में हड़कंप मचा गया। यह घटना गार्ड रूम के पास वाले डिब्बे में हुई। युवक की शर्ट से खिड़की पर उसका शव लटका था।

Sun, 29 March 2026 08:10 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, अशोक नगर
share
ग्वालियर जा रही ट्रेन के शोचालय में लटका मिला युवक का शव, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला

मध्य प्रदेश के बीना से ग्वालियर जा रही एक ट्रेन के शौचालय में रविवार को एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। मामला सामने आने के बाद पूरी ट्रेन में हड़कंप मचा गया। यह घटना गार्ड रूम के पास वाले डिब्बे में हुई। युवक की शर्ट से खिड़की पर उसका शव लटका था।

दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला गया

काफी देर तक शौचालय का दरवाजा नहीं खुलने पर संदेह हुआ। अशोकनगर स्टेशन पर आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई हलचल नहीं होने पर जीआरपी को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो युवक गेट के पास अपनी शर्ट के फंदे पर लटका था। शव इस तरह से लटका था कि मृतक के पैर नीचे जमीन पर लगे हुए थे। पुलिस ने शव को नीचे उतारा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हवालात में PRD जवान की मौत से हड़कंप, आत्महत्या या लापरवाही? SI सस्पेंड

युवक की नहीं हो सकी है पहचान

मृतक की तलाशी ली गई, लेकिन उसके पास से किसी भी प्रकार का पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला। युवक की उम्र लगभग 25 से 30 साल बताई जा रही है। शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया गया है। जीआरपी पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक कहां का रहने वाला था, उसने आत्महत्या की है या उसकी मौत का कोई अन्य कारण है। इस घटना से स्टेशन और ट्रेन में सनसनी फैल गई।

रिपोर्ट- अमित कुमार

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।