गल्फ में जंग जैसे हालात! हेमंत सोरेन ने PM से लगाई गुहार, झारखंडियों के लिए जारी किए इमरजेंसी नंबर
उन्होंने गल्फ रीज़न में तेजी से बदल रहे हालातों के मद्देनजर चिंता व्यक्त करते हुए पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से वहां फंसे भारतीयों को सुरक्षित भारत वापस बुलाने का आग्रह किया है। सीएम सोरेन ने वहां फंसे झारखंड के लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने गल्फ रीज़न में तेजी से बदल रहे हालातों के मद्देनजर चिंता व्यक्त करते हुए पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से वहां फंसे भारतीयों को सुरक्षित भारत वापस बुलाने का आग्रह किया है। सीएम सोरेन ने वहां फंसे झारखंड के लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।
रोजी-रोटी कमाने गए हजारों लोग फंसे
इजरायल-अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद से पूरे गल्फ रीज़न में युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। ऐसी परिस्थितियों में खाड़ी देशों में रोजी-रोटी कमाने गए हजारों लोगों का जीवन खतरे में है। ऐसे हालातों को ध्यान में रखते हुए ही सीएम सोरेन ने एक्स पर चिंता जताते हुए ट्वीट किया है।
सीएम सोरेन ने पीएम से लगाई मदद की गुहार
उन्होंने लिखा- गल्फ रीजन में तेजी से बदल रहे हालात अत्यंत चिंता का विषय है। वहां रह रहे सभी झारखंडवासियों समेत देश के लोगों से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें, देश आपके साथ है। मैं माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय विदेश मंत्री आदरणीय श्री डॉक्टर एस जयशंकर जी से अनुरोध करता हूँ कि इस गंभीर परिस्थिति में जो भी भारतीय स्वयं को असुरक्षित या फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं, उन्हें सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की कृपा करें।
झारखंड सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
इसके बाद उन्होंने वहां फंसे झारखंड के लोगों को मदद का भरोसा दिलाते हुए लिखा- विशेष रूप से झारखंड के जो लोग गल्फ स्टेट्स के देशों में रह रहे हैं, उन सभी से मैं अपील करता हूँ कि किसी भी परेशानी में झारखंड राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष @migrantcell_JH के नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें -
1.हेल्पलाइन नंबर (टोल फ्री): 1800-3456-526
2.हेल्पलाइन नंबर (लैंडलाइन): 0651-2480083, 0651-2481188, 0651-2480058
3.हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर: 9470132591, 9431336472, 9431336398, 9431336427, 9431336432
झारखंड सरकार आपकी हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है और आपके साथ खड़ी है।




साइन इन