दुबई, ओमान, बहरीन, सऊदी, कतर पर हमला क्या इस्लाम के खिलाफ नहीं? भाजपा सांसद निशिकांत दुबे
इन हमलों को लेकर देश-दुनिया में चर्चा हो रही हैं। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर सवाल पूछते हुए लिखा- दुबई, ओमान, बहरीन, सऊदी, कतर पर हमला क्या इस्लाम के खिलाफ नहीं?

इज़रायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर हमला किया और देश के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामनेई को मार गिराया। इसके बाद ईरान ने जवाबी हमले में दुबई, ओमान, बहरीन, सऊदी और कतर जैसे पड़ोसी मुल्कों में अटैक करना शुरू कर दिया है। इन हमलों को लेकर देश-दुनिया में चर्चा हो रही हैं। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर सवाल पूछते हुए लिखा- "दुबई, ओमान, बहरीन, सऊदी, कतर पर हमला क्या इस्लाम के खिलाफ नहीं?"
क्या ये हमला इस्लाम के खिलाफ नहीं है?
निशिकांत दुबे भाजपा के उन नेताओं में सुमार हैं, जो गांधी परिवार समेत अन्य ज्वलंत मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखते हैं। निशिकांत दुबे ने एक्स पर किए गए ताजा ट्वीट में लिखा- “यदि क़ुरान मुस्लिम भाईचारे की बात करता है तो दुबई,ओमान,बहरीन,सऊदी,कतर सभी तो इस्लाम के ही राज्य हैं, उनके उपर हमला क्या इस्लाम के खिलाफ नहीं है?”
इस्लाम का और अध्ययन करने की सीख
निशिकांत दुबे के ताजा बयान से एक बार फिर चर्चा गमर हो गई है। उनके ट्वीट पर व्यंगात्मक अंदाज में रिप्लाई करते हुए कौशलेश राय नामक यूजर ने लिखा- "दुबे जी आप सोनिया और कांग्रेस को ही एक्सपोज़ कीजिए। आपकी विद्वता बाबा साहेब और आर्टिकल १४,१५, EWS है। वही कीजिए। ये विषय आप मत छुइये । कम से कम तब तक जब इस्लाम के बारे में ढंग का अध्ययन ना हो जाए।"
बिल्कुल सही प्रश्न उठाया…
वहीं अशोक चैतन्या एडवोकेट नामक यूजर ने निशिकांत दुबे का समर्थन करते हुए लिखा- “बिलकुल सही प्रश्न उठाया है आपने! यदि वैश्विक इस्लाम एक 'उम्मा' और भाईचारे की बात करता है, तो आज खाड़ी देशों के बीच का यह संघर्ष उसी सिद्धांत की जड़ों पर प्रहार है। जब अपनों के ही घर सुरक्षित नहीं, तो शांति और सुलह की बातें महज़ कागजी लगती हैं। यह दोहरा मापदंड दुनिया देख रही है।”
ईरान ने किया पलटवार
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायली और अमेरिकी वायुसेना ने मिलकर तेहरान में खामेनेई को निशाना बनाते हुए बम बरसाए हैं, तो वहीं ईरान ने भी पलटवार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इजरायल के हमले के तुरंत बाद ही ईरान ने भी मध्य-पूर्व में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर जमकर बमबारी शुरू कर दी है। कतर, आबू धाबी, दुबई, बहरीन समेत कई जगहों पर लगातार धमाकों की आवाजें गूंज रही है। इजरायल भी पीछे हटने को तैयार नहीं है।




साइन इन