Heatwave Alert in Hazaribagh District Administration Issues Advisory for Public Safety भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट, लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
More

भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट, लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी

हजारीबाग जिले में बढ़ते तापमान के कारण जिला प्रशासन ने लू से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है। उपायुक्त हेमन्त सती ने लोगों से सावधान रहने और आवश्यक उपाय अपनाने की अपील की है। तेज धूप में बाहर न निकलने, पानी का अधिक सेवन करने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

Sat, 25 April 2026 05:01 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share
भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट, लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी

केरेडारी, प्रतिनिधि। हजारीबाग जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। आम नागरिकों को लू (हीट वेव) से बचाने के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की गई है। हेमन्त सती, उपायुक्त हजारीबाग, ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलने से बचें और अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। बाहर निकलते समय सिर को ढकें, हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें तथा धूप का चश्मा उपयोग करें। विशेष रूप से मजदूरों और खुले में कार्य करने वाले लोगों को टोपी, गमछा, छाता और गीले कपड़े का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सभी स्कूलों में बच्चों के लिए पेयजल की मुक्कमल व्यवस्था करें

एडवाइजरी में कहा गया है कि खाली पेट न रहें और अधिक गर्मी के समय भारी या कठिन कार्य से बचें। हल्का भोजन करें तथा तरबूज, खीरा, नींबू और संतरा जैसे पानी से भरपूर फलों का सेवन करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज बदल जाएगा झारखंड का मौसम, 4 दिन तक तूफानी हवाओं के साथ होगी बारिश; ओले भी गिरेंगे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।