Women March in Rajdhanwar Supporting Nari Shakti Vandan Act नारी शक्ति अधिनियम के समर्थन में निकाली गई पदयात्रा, Gridih Hindi News - Hindustan
More

नारी शक्ति अधिनियम के समर्थन में निकाली गई पदयात्रा

राजधनवार में महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में पदयात्रा निकाली। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विधायक मंजु कुमारी ने कार्यक्रम में भाग लिया। महिलाएं तख्तियों के साथ नारे लगाते हुए धनवार प्रखंड मुख्यालय पहुंचीं। मंत्री ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाएगा और उन्हें नई पहचान देगा।

Thu, 16 April 2026 02:48 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share
नारी शक्ति अधिनियम के समर्थन में निकाली गई पदयात्रा

राजधनवार, प्रतिनिधि। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बुधवार को राजधनवार में महिलाओं के द्वारा पदयात्रा निकाली गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं जमुआ विधायक मंजु कुमारी शामिल हुईं। पदयात्रा की शुरुआत धनवार के पुनीत राय स्टेडियम से हुई। पदयात्रा यहां से निकलकर बड़ा चौक, गांधी चौक होते हुए धनवार प्रखंड मुख्यालय परिसर पहुंची। यहां पदयात्रा सम्मेलन में तब्दील हो गया। पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी। महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर चल रही थी। जिसपर नारी शक्ति का सम्मान, देश का अभिमान सहित अन्य नारे लिखे हुए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजनीतिक क्षेत्र में अधिक अवसर मिलेगा: दर्शना सिंह

उक्त नारों के साथ महिलाएं अधिनियम का जोरदार समर्थन कर रही थी। धनवार प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उषा कुमारी ने की। केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ेगी और उन्हें समाज में नई पहचान मिलेगी। अधिनियम देश की महिलाओं के सम्मान, अधिकार और आत्मबल को सशक्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस निर्णय का व्यापक स्वागत हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं को नई पहचान देगा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजकीय महाविद्यालय में नारी शक्ति पदयात्रा का आयोजन किया

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।