Nationwide Go Samman Aahwan Abhiyan Launched for Cow Protection and Cultural Preservation राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन , Gridih Hindi News - Hindustan
More

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

27 अप्रैल को 'गो सम्मान आह्वान अभियान' के तहत सरिया समिति ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। यह अभियान गो रक्षा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए है। इसमें गो हत्या पर रोक, गो माता को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा देने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की मांग की गई है।

Tue, 28 April 2026 01:20 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व राज्यपाल  के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सरिया, प्रतिनिधि। 27 अप्रैल को देशव्यापी ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ कार्यक्रम के तहत सरिया समिति ने सोमवार को देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्य के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम सरिया एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में भाजपा नेता टिंकू साव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान पूरे भारत में गो रक्षा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकारों से संविधान के दायरे में रहते हुए अहिंसक तरीके से गो माता की सेवा एवं संरक्षण सुनिश्चित करना है। अभियान के माध्यम से पूरे देश में गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गो माता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा देने तथा उन्हें मौलिक अधिकार प्रदान करने की मांग उठाई जाएगी।टिंकू

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए ग्रामीणों ने सीओ को सौंपा ज्ञापन

साव ने आगे बताया कि गो संरक्षण को प्रभावी बनाने के लिए केंद्र स्तर पर सख्त कानून बनाए जाने की आवश्यकता है। साथ ही देशभर की गोशालाओं को पर्याप्त सरकारी अनुदान उपलब्ध कराया जाए, ताकि गोवंश की समुचित देखभाल और संरक्षण हो सके। उन्होंने रासायनिक खेती को नियंत्रित कर गो आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया। इस अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। ज्ञापन सौंपनेवाले में टिंकू साव, सोनू मोदी, जागेश्वर कुमार, डेग़ लाल महतो, संतु मंडल, नारायण पंडित शामिल रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोवंश संरक्षण के लिए सख्त कानून की मांग,सौंपा ज्ञापन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोवंश को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग उठाई

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।