25 अप्रैल तक सुबह 7 से 11 बजे चलेगी कक्षाएं
गिरिडीह जिले में भीषण गर्मी के कारण सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद ने 25 अप्रैल 2026 तक कक्षाओं का संचालन सुबह 7 बजे से 11 बजे तक करने का निर्देश दिया है। यह निर्णय जिला आपदा प्रबंधन की बैठक में लिया गया था।

गिरिडीह, प्रतिनिधि। भीषण गर्मी के मद्देनजर गिरिडीह जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी/निजी विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद ने आदेश जारी कर 25 अप्रैल 2026 शनिवार तक सभी कक्षाओं का संचालन सुबह 7 बजे से 11 बजे पूर्वाह्न तक करने का निर्देश दिया है। यह निर्णय 22 अप्रैल को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में लिया गया। आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के चैप्टर IV के तहत भीषण गर्मी को आपदा मानते हुए यह कदम उठाया गया है। ज्ञापांक 584, दिनांक 22.04.2026 से जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है और 25 अप्रैल शनिवार तक प्रभावी रहेगा।
जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश के अनुसार सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी विभाग द्वारा निर्धारित समयानुसार अपराह्न 1 बजे तक विद्यालयी कार्य करेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों और विद्यालय प्रभारियों को गर्म हवा से बचने के लिए छात्रों को क्या करें और क्या न करें की जानकारी देने का भी निर्देश दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन