सरकारी व निजी स्कूलों का संचालन अब 11 बजे तक होगा
गर्म हवा और भीषण गर्मी के कारण डीएम ने जारी किया आदेश अधिसूचना के अनुसार

भागलपुर, वरीय संवाददाता। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में चल रही अत्यधिक गर्म हवा और दोपहर के समय भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। इसको लेकर जिला दंडाधिकारी सह डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों और कोचिंग संस्थानों के संचालन का समय सुबह 11:00 बजे तक निर्धारित कर दिया है। जारी पत्र में 11 बजे के बाद सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को फिर से निर्धारित किया जाएगा। यह आदेश 23 से 25 अप्रैल तक लागू रहेगा।
इससे पहले तापमान में हो रही उत्तरोत्तर वृद्धि को देखते हुए 11.30 बजे तक कक्षा संचालन का समय तय किया गया था। नए आदेश में इसमें आधे घंटे पहले का समय तय किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन