BJP Youth Leader Criticizes Congress for Failing Women s Empowerment Bill in Lok Sabha महिलाएं अगले चुनाव में जवाब देगी: उत्कर्ष, Gridih Hindi News - Hindustan
More

महिलाएं अगले चुनाव में जवाब देगी: उत्कर्ष

गिरिडीह में भाजपा युवा मोर्चा नेता उत्कर्ष पांडेय ने नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम लोकसभा में पारित न होने पर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को महिलाओं के हित में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए थी, लेकिन उनका रुख यह दर्शाता है कि महिला सशक्तिकरण उनके लिए केवल एक नारा है।

Tue, 21 April 2026 01:59 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share
महिलाएं अगले चुनाव में जवाब देगी: उत्कर्ष

गिरिडीह, प्रतिनिधि। नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम लोकसभा में पारित नहीं हो पाने के मुद्दे को लेकर भाजपा युवा मोर्चा नेता उत्कर्ष पांडेय ने सोमवार को प्रेय ब्यान जारी कर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार चुनावी हार के बाद उम्मीद थी कि कांग्रेस आत्ममंथन करेगी और महिलाओं के हित में सकारात्मक भूमिका निभाएगी, लेकिन इस मुद्दे पर उनका रुख दर्शाता है कि महिला सशक्तिकरण उनके लिए केवल नारा है। देश की महिलाएं इस अपमान का जवाब आगामी चुनाव में जरूर देंगी। देश की नारी शक्ति ने देखा किस तरह से कांग्रेस और विपक्षी दलों ने महिलाओं को आगे आने से रोका।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाएं अगले चुनाव में जवाब देगी: उत्कर्ष

देश की आधी आबादी को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने को लेकर यह बिल लाया गया था, लेकिन विपक्ष ने विरोध कर अपने दोहरे चरित्र वाली राजनीति को उजागर किया कांग्रेस के इस कृत्य को देश और प्रदेश की मातृशक्ति माफ नहीं करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विपक्षी दलों ने अपना ही नुकसान किया
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला द्रोही हैं विपक्षी पार्टियां-शशांक मणि

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।