विक्रमशिला सेतु हादसे का असर, गोड्डा फल मंडी में तरबूज-अनानास के दामों होगी वृद्धी
विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने से भागलपुर-नवगछिया मार्ग बाधित हो गया है। इससे गोड्डा में तरबूज और अनानास की आपूर्ति पर असर पड़ा है। व्यापारियों का कहना है कि लंबा वैकल्पिक मार्ग अपनाने से भाड़ा बढ़ गया है और तरबूज जल्दी खराब होने वाला फल है, जिससे दाम बढ़ने की संभावना है।

विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने से भागलपुर-नवगछिया मार्ग बाधित हो गया है, जिससे गोड्डा में तरबूज और अनानास की आपूर्ति प्रभावित होने लगी है। बाजार में फिलहाल सीमित स्टॉक बचा है और जल्द ही कमी देखने को मिल सकती है। व्यापारियों के अनुसार अब माल लाने के लिए लंबा वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ रहा है, जिससे भाड़ा बढ़ गया है। तरबूज जल्दी खराब होने वाला फल है, ऐसे में देर से पहुंचने पर नुकसान भी बढ़ रहा है।स्थिति यही रही तो आने वाले दिनों में तरबूज के दाम बढ़ना तय माना जा रहा है, जिससे गर्मी में आम लोगों की जेब पर असर पड़ सकता है।
वहीं स्वास्थ्य विभाग को भी परेशानी होगी आम लोग इमरजेंसी केस में भागलपुर से पटना जाते हैं पुल नहीं रहने के कारण उन्हें समय पर इलाज नहीं मिल पाएगा। यहां से स्टोन चिप्स जो बिहार के अन्य जगहों पर जाते थे उसमें भी रूकवाट होगी साथ दामों में भारी वृद्धी होने की संभावना प्रवल हो गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन