विक्रमशिला सेतु पर सियासत शुरू, NDA सरकार को घेर तेजस्वी यादव बोले - 2 साल में 100 से अधिक पुल गिरे
इधर सोमवार सुबह से विक्रमशिला सेतु के पास माइकिंग कराई जा रही है। आगे खतरा है, पुल होकर नहीं जा सकते हैं। पुल के बगल में सीढ़ी घाट पर भी बड़ी संख्या में लोग टूटे पुल को देखने पहुंचे हैं । काफी संख्या में सरकारी कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर नहीं जा सके।

बिहार के भागलपुर जिले में विक्रमशिला सेतु के गिरने के बाद अब इसपर सियासत भी शुरू हो गई है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पुल गिरने के बाद अपनी प्रतिक्रिया है। राजद विधायक तेजस्वी ने बिहार की एनडीए सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में 2 साल में 100 से ज्यादा पुल-पुलिया ढह गए।
तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, ‘बिहार के भागलपुर जिले में विक्रमशिला सेतु के गिरने के बाद अब इसपर सियासत भी शुरू हो गई है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पुल गिरने के बाद अपनी प्रतिक्रिया है। राजद विधायक तेजस्वी ने बिहार की एनडीए सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में 2 साल में 100 से ज्यादा पुल-पुलिया ढह गए।’
इधर सोमवार सुबह से विक्रमशिला सेतु के पास माइकिंग कराई जा रही है। आगे खतरा है, पुल होकर नहीं जा सकते हैं। पुल के बगल में सीढ़ी घाट पर भी बड़ी संख्या में लोग टूटे पुल को देखने पहुंचे हैं । काफी संख्या में सरकारी कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर नहीं जा सके। लोग पुल के पास जाकर लौट रहे है। नवगछिया की ओर से भी आवागमन रोक दिया गया है। बीडीओ एवं सीओ खुद मौजूद हैं। लोगों को पुल की तरफ आने से रोका जा रहा है।
भागलपुर से उत्तर बिहार को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण विक्रमशिला पुल के रविवार की देर रात क्षतिग्रस्त होने का बाद बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने दक्षिण बिहार को उत्तर बिहार से जोड़ने के लिए मुंगेर के श्रीकृष्ण सिंह सेतु और खगड़िया में बने गंगा नदी पर पुल को वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल करने की सलाह दी है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने सोमवार को यहां भवन आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विक्रमशिला सेतु का जो स्पैन गिरा है, उसे दुरुस्त करने में तीन महीने का समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि इस साल दिसंबर तक विक्रमशिला सेतु के सामानांतर गंगा नदी पर बन रहे पुल पर वाहनों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।
डॉ. चंद्रशेखर ने विक्रमशिला पुल के धंसने के बाद भागलपुर जिला प्रशासन द्वारा बरती गई सतर्कता की तारीफ़ करते हुए कहा कि यदि जिला प्रशासन सतर्क नहीं होता तो यह हादसा बहुत बड़ा हो सकता था। उन्होंने बताया कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता को निलंबित कर दिया गया है।
डॉ. चंद्रशेखर ने कहा वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में उत्तर बिहार की जाने वाले वाहनों को मुंगेर के श्रीकृष्ण सिंह सेतु से और उत्तर बिहार से भागलपुर की तरफ आने वाले वाहनों को खगड़िया में बने गंगा पुल का इस्तेमाल करना होगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल भागलपुर और नवगछिया के बीच पीपा पुल का निर्माण नहीं किया जाएगा, क्योंकि कुछ ही समय के बाद राज्य में मानसून सक्रिय होने वाला है। उन्होंने कहा कि नवगछिया से भागलपुर आने वाले वाहनों के लिए वहां जल्द ही स्टीमर सेवा भी शुरू की जा रही है।




साइन इन