भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर केवल राजनीतिक लाभ लेना चाहती है: राजनील
महिला आरक्षण बनाम परिसीमन पर सियासत तेज महिला आरक्षण बनाम परिसीमन पर सियासत तेजमहिला आरक्षण बनाम परिसीमन पर सियासत तेजमहिला आरक्षण बनाम परिसीमन पर सिय

गुमला, संवाददाता । महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय परिसदन में प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला। जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिला आरक्षण के पक्ष में रही है और वर्ष 2023 में इसे पारित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।उन्होंने सवाल उठाया कि यदि केंद्र सरकार महिलाओं के हितों के प्रति गंभीर है, तो अब तक महिला आरक्षण कानून लागू क्यों नहीं किया गया। तिग्गा ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण का विरोध नहीं किया, बल्कि परिसीमन प्रक्रिया को इससे जोड़ने का विरोध किया है।
उनके अनुसार यह कदम राजनीतिक लाभ के लिए उठाया गया और इससे ओबीसी समेत अन्य वर्गों के साथ अन्याय की आशंका है।जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर केवल राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों में चुनावी फायदे के लिए महिला आरक्षण और परिसीमन को जोड़कर भ्रम फैलाया गया,ताकि बिल के गिरने के बाद विपक्ष को महिला विरोधी बताया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि यह एक सुनियोजित रणनीति का हिस्सा है। जिसका प्रमाण बिल गिरते ही प्रचार सामग्री का सामने आना है। उन्होने केंद्र सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि यदि भाजपा वास्तव में महिलाओं के अधिकारों को लेकर गंभीर है, तो मौजूदा 543 लोकसभा सीटों के भीतर ही महिला आरक्षण लागू करे और परिसीमन जैसे विवादित मुद्दे को अलग रखे।प्रेस वार्ता में नगर अध्यक्ष जय सिंह, रफी अली, जिला कार्यकारी महिला अध्यक्ष मीना टोप्पो, सिमडेगा विधायक प्रतिनिधि मनीष हिंदुस्तान, प्रखंड अध्यक्ष गुलाम सरवर, सीता देवी सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन