gangrape with minor girl in simdega jharkhand 4 detained सिमडेगा में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, जंगल में घसीटकर बनाया हवस का शिकार; 4 पकड़े गए, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

सिमडेगा में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, जंगल में घसीटकर बनाया हवस का शिकार; 4 पकड़े गए

झारखंड के सिमडेगा जिले में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां शादी समारोह से दोस्त के साथ घर लौट रही 13 साल की एक किशोरी से कथित तौर पर रेप किया गया और पुलिस ने चार लोगों को इस घटना के सिलसिले में हिरासत में लिया है।

Sat, 2 May 2026 06:26 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share
सिमडेगा में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, जंगल में घसीटकर बनाया हवस का शिकार; 4 पकड़े गए

झारखंड के सिमडेगा जिले में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां शादी समारोह से दोस्त के साथ घर लौट रही 13 साल की एक किशोरी से कथित तौर पर रेप किया गया और पुलिस ने चार लोगों को इस घटना के सिलसिले में हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार देर रात जलडेगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में सुनवाई से पहले ही जेल में चल बसा याचिकाकर्ता,HC ने ले लिया बड़ा ऐक्शन

इस मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि मंगलवार रात वह एक दोस्त के साथ घर लौट रही थी, तभी मुख्य आरोपी और तीन नाबालिग उसे पास के जंगल में घसीटकर ले गए और वहां किशोरी के साथ रेप किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बदल गया झारखंड का मौसम, 24 घंटे में इन जिलों में झमाझम बारिश के साथ चलेगी आंधी

पुलिस अधिकारी ने लड़की की शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि मुख्य आरोपी ने लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसे एक सुनसान जगह पर छोड़ दिया। कुमार ने बताया कि इस मामले में पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बदल गया झारखंड का मौसम, 24 घंटे में इन जिलों में झमाझम बारिश के साथ चलेगी आंधी