झारखंड के पूर्व मंत्री BJP में शामिल, बोले- JMM अब परिवार की पार्टी- कौन हैं दुलाल भुइयां?
झारखंड के पूर्व मंत्री और 3 बार विधायक रह चुके दुलाल भुइयां रविवार को अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। रांची में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

झारखंड के पूर्व मंत्री और 3 बार विधायक रह चुके दुलाल भुइयां रविवार को अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। रांची में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
JMM अब परिवार की पार्टी, भुइयां
भाजपा में शामिल होने के बाद भुइयां ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पर निशाना साधते हुए कहा- यह पार्टी अब वैसी नहीं रही जैसी दो दशक पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के समय थी। उन्होंने कहा, “हम स्वर्गीय शिबू सोरेन के सिपाही रहे हैं और झारखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। लेकिन अब JMM हेमंत सोरेन की निजी संपत्ति बन गई है। हमारे जैसे नेताओं के लिए पार्टी में कोई सम्मान नहीं बचा है।”
भुइयां ने हार के बाद कई दल बदले- JMM
हालांकि, JMM के महासचिव विनोद पांडेय ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भुइयां फिलहाल पार्टी में सक्रिय नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया कि 2009 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद भुइयां ने कई दल बदले, जिनमें झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक), कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी भी शामिल हैं।
क्या बोले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा विचारधारा की पार्टी है, न कि परिवारवाद की। उन्होंने कहा कि पार्टी का संकल्प ‘अंत्योदय’ है और वह दलितों, वंचितों और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।
बाबूलाल मरांडी ने ये कहा
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दुलाल भुइयां केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि दलित समाज की आवाज हैं। उनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी की पकड़ दलित समुदाय में और मजबूत होगी।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भुइयां का भाजपा में आना राज्य की सियासत में नए समीकरण बना सकता है, खासकर दलित मतदाताओं के बीच।




साइन इन