1-1 करोड़ के इनामी 5 नक्सली मारे-पकड़े गए, 2 जंगल में छिपे; 3000 जवानों ने संभाल रखा मोर्चा
झारखंड में सक्रिय भाकपा (माओवादी) के एक करोड़ के इनामी सात नक्सलियों में पांच या तो मारे जा चुके हैं या गिरफ्तार हो चुके हैं। इनमें से तीन नक्सली सारंडा में सक्रिय थे, जिनमें से एक को सुरक्षाबलों ने गुरुवार सुबह ठिकाने लगा दिया। अब दो इनामी नक्सली बच गये हैं, जो सुरक्षाबलों के रडार पर हैं।

झारखंड में सक्रिय भाकपा (माओवादी) के एक करोड़ के इनामी सात नक्सलियों में पांच या तो मारे जा चुके हैं या गिरफ्तार हो चुके हैं। इनमें से तीन नक्सली सारंडा में सक्रिय थे, जिनमें से एक को सुरक्षाबलों ने गुरुवार सुबह ठिकाने लगा दिया। अब दो इनामी नक्सली बच गये हैं, जो सुरक्षाबलों के रडार पर हैं। सुरक्षाबलों ने उनकी भी घेराबंदी कर रखी है।
सरेंडर-गिरफ्तारी वाले 1 करोड़ के इनामी नक्सली
झारखंड में सक्रिय एक करोड़ के इनामी नक्सली सह पोलित ब्यूरो सदस्य प्रशांत बोस उर्फ किशन दा को सरायकेला-खरसावां जिले में गिरफ्तार किया गया था। जबकि एक करोड़ के इनामी सेंट्रल कमेटी सदस्य सुधाकर ने झारखंड से भागने के बाद तेलंगाना सरकार के सामने सरेंडर कर दिया।
मुठभेड़ में मारे गए 1 करोड़ के इनामी नक्सली
अप्रैल 2025 में एक करोड़ के इनामी सेंट्रल कमेटी सदस्य प्रयाग मांझी उर्फ विवेक को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया। हजारीबाग में एक करोड़ के इनामी नक्सली सेंट्रल कमेटी सदस्य अनुज उर्फ सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश सितंबर में मुठभेड़ में मारा गया था। अब 22 जनवरी 2026 को अनल उर्फ पतिराम मांझी को मुठभेड़ में मार गिराया है।
2 खूंखार नक्सली अभी भी गिरफ्त से बाहर
सुरक्षाबलों ने अब मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर की सारंडा जंगल में घेराबंदी कर रखी है।सूत्रों के अनुसार एक करोड़ का इनामी असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर भी सारंडा में सक्रिय है, जो सुरक्षाबलों के रडार पर है। सारंडा में इनामी मिसिर बेसरा को तीन हजार जवानों ने कर रखी है घेराबंदी।
सारंडा जंगल में सक्रिय एक करोड़ के इनामी सेंट्रल कमेटी सदस्य अनल दा उर्फ प्रतिराम माझी को सुरक्षाबलों ने गुरुवार को ढेर कर दिया। इसके साथ ही सारंडा में एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा समेत अन्य इनामी नक्सलियों को तीन हजार से अधिक जवानों ने घेर रखा है। घेराबंदी में झारखंड पुलिस, कोबरा, झारखंड जगुआर, चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ के जवान शामिल हैं।
सारंडा जंगल में अब भी सक्रिय हैं कई इनामी नक्सली
सारंडा जंगल में अब भी एक-एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा और असीम मंडल के अलावा अनमोल, मोछू, अनल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहार, चंदन लोहार, जयकांत, रापा मुंडा समेत कई नक्सली सक्रिय हैं। इनमें से कई पर झारखंड और ओडिशा सरकार ने इनाम घोषित कर रखा है।




साइन इन