झारखंड में सनकी पिता ने 3 बेटियों की गला रेतकर की हत्या, पत्नी और बेटे ने भागकर बचाई जान; मृतकों में दो बच्ची जुड़वां
गिरिडीह से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सनकी पिता ने सुबह होन से पहले ही अपनी तीन बेटियों की धारधार हथियार से हत्या कर दी। घर में मौजूद मां और बेटे ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पिता ने ऐसा क्यों किया इसकी तहकीकात चल रही है।

Jharkhand: गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तुरूकडीहा में एक सनकी पिता ने सो रही अपनी तीन बेटियों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। बच्चियों की मां राधा देवी और एक मासूम पुत्र ने भागकर अपनी जान बचाई है। घटना सोमवार अहले सुबह चार बजे की है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
मामले की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव एवं मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश शुरू की। आरोपी पिता नंदू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी उम्र करीब 45 साल है। जिन तीन बच्चियों की हत्या की गई है उनमें पलवी कुमारी (16 वर्ष), रिद्धि कुमारी उर्फ अनुशका कुमारी (6 वर्ष) और सिद्धि कुमारी उर्फ दिव्या कुमारी (6 वर्ष) शामिल है।
तीनों बच्चियां सोई हुई थी तभी किया हमला
मृतक दो बच्चियां जुड़वां थीं। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार को बरामद कर लिया है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम मामले की तफ्तीश के लिए पहुंच गई है। घटना के समय तीनों बच्चियां सोई हुई थी।
पोस्टमार्टम कराने की तैयारी
तीनों शवों का सदर अस्पताल में मेडिकल बोर्ड द्वारा दंडाधिकारी की उपस्थिति में पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही है। एक साथ तीन बच्चियों की पिता के द्वारा हत्या किए जाने से गांव के लोग आश्चर्यचकित हैं। लोगों को भी यह समझ नहीं आ रहा है कि हत्या किन कारणों से की गई है।
लापता एक युवक का शव
वहीं सोमवार को झारखंड के चतरा जिले में पिछले कुछ दिनों से लापता एक युवक का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, राजपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गड़िया गांव के निवासी प्रमोद कुमार (18) का शव रविवार रात तलाशी अभियान के दौरान बुधिया मदार नदी के किनारे से बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि शव को वहां रेत के नीचे दबाया गया था।
चार लोगों को हिरासत में लिया है
पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया है।अधिकारियों के अनुसार, कुमार शनिवार शाम से लापता था। पुलिस के अनुसार कुमार के पिता देवलाल यादव ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
चतरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिमेष नैथानी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, "पीड़ित के शव को आज सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जांच के दौरान शरीर पर चोट के निशान मिले, जिससे हत्या का संदेह पैदा हुआ।"




साइन इन