gangrape with girl in ranchi fir against 7 फिर शर्मसार हुआ रांची, युवती के साथ 7 लड़कों ने किया गैंगरेप; FIR दर्ज, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

फिर शर्मसार हुआ रांची, युवती के साथ 7 लड़कों ने किया गैंगरेप; FIR दर्ज

झारखंड की राजधानी रांची में गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां एक युवती को घर से उठाकर ले जाने और उसके साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सातों युवकों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

Sun, 7 June 2026 07:54 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share
फिर शर्मसार हुआ रांची, युवती के साथ 7 लड़कों ने किया गैंगरेप; FIR दर्ज

झारखंड के रांची में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां रांची के मांडर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस सात युवकों पर एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

घर से उठाकर ले गए और रातभर किया रेप

पीड़िता ने थाने में दिए आवेदन में कहा कि वह पिछले दो साल से एक युवक के साथ रह रही थी। डेढ़ माह पहले युवक काम के सिलसिले में केरल चला गया। उसके बाद से वह उसी युवक के घर में रह रही थी। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे कुछ युवक पहुंचे और उसे जबरन उठाकर ले गए। इसके बाद नदी किनारे ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे शनिवार सुबह छोड़ा, जिसके बाद वह किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता के पिता उसे लेकर थाना पहुंचे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं परिमल नथवानी और विजयसाई, झारखंड में निर्दलीय लड़ेंगे राज्यसभा चुनाव

क्या बोली पुलिस

इस मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:JMM- कांग्रेस के साथ BJP नेता भी मैदान में, राज्यसभा चुनाव के लिए खरीदा पर्चा