Encounter with Maoists in Jharkhand Forests Kolhan Resounds with Gunfire High Alert Issued झारखंड के जंगल में माओवादियों से मुठभेड़, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा कोल्हान; हाई अलर्ट, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड के जंगल में माओवादियों से मुठभेड़, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा कोल्हान; हाई अलर्ट

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र के टोंटो के रूटागुटू का घना जंगल बुधवार तड़के गोलियों की आवाज से गूंज उठा। कोबरा 209 बटालियन के जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे, तभी पहले से घात लगाए माओवादियों से उनका आमना-सामना हो गया।

Wed, 29 April 2026 12:36 PMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share
झारखंड के जंगल में माओवादियों से मुठभेड़, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा कोल्हान; हाई अलर्ट

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र के टोंटो के रूटागुटू का घना जंगल बुधवार तड़के गोलियों की आवाज से गूंज उठा। कोबरा 209 बटालियन के जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे, तभी पहले से घात लगाए माओवादियों से उनका आमना-सामना हो गया। इसके बाद दोनों ओर से भीषण गोलीबारी शुरू हो गई।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े चार बजे मुठभेड़ शुरू हुई, जो कुछ समय तक रुक-रुक कर चलती रही। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान तेज कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा बल पिछले दो दिनों से गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बोरोई और तूनबेड़ा इलाके में सघन कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रहे थे। जवानों की गतिविधियों पर नजर रख रहे माओवादी आखिरकार रूटागुटू के जंगलों में सामने आ गए, जिसके बाद सीधा टकराव शुरू हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में मौसम का डबल अटैक, कहीं 44°C की तपिश, कहीं ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

एसपी अमित रेणु ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा कि ऑपरेशन अभी जारी है और जवान पूरी सतर्कता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में गोइलकेरा क्षेत्र में पूर्व माओवादी रमेश चाम्पिया की हत्या के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया था। खुफिया एजेंसियों को संकेत मिल रहे थे कि माओवादी फिर से सक्रिय होकर सारंडा और कोल्हान के जंगलों में पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोलगप्पे खाने से बच्चे की मौत, 17 अस्पताल में भर्ती; झारखंड में मचा हड़कंप

सूत्रों के अनुसार माओवादी नेता मिसिर बेसरा के नेतृत्व में संगठन छोटे-छोटे समूहों में सक्रिय है और छापामार रणनीति अपनाकर सुरक्षा बलों को चुनौती दे रहा है। फिलहाल, पूरे कोल्हान और सारंडा क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। ड्रोन, ट्रैकिंग टीम और अतिरिक्त फोर्स की मदद से निगरानी बढ़ा दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खून... फटे कागज और शव, बेंगलुरु में किराए के फ्लैट में झारखंड की युवती की लाश