संशोधित:दुमका: मसलिया में लाठी-डंडे से पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या
संशोधित:दुमका: मसलिया में लाठी-डंडे से पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्यासंशोधित:दुमका: मसलिया में लाठी-डंडे से पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या

दुमका/मसलिया प्रतिनिधि मसलिया थाना अंतर्गत हारोरायडीह गांव में 62 वर्षीय वृद्ध की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। यह घटना शनिवार को दोपहर में हुई। पुलिस को घटना की खबर रविवार सुबह में दी गई। इस मामले में पुलिस ने एक महिला एवं उसके कथित प्रेमी को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका पीजेएमसीएच भेज दिया गया है।परिजनों के मुताबिक वृद्ध गोमे हांसदा को एक पुत्र और एक पुत्री है। पुत्री की शादी हो गई है और पुत्र बाहर कमाने के लिए गया हुआ है। उनकी पत्नी की मौत हो गई है।
पत्नी की मृत्यु के बाद गांव की एक महिला के घर वृद्ध आया-जाया करते थे। महिला का एक कथित प्रेमी भी था। महिला के प्रेमी से वृद्ध का कई बार विवाद भी हो चुका था। महिला माया देवी शराब की बिक्री किया करती है। शनिवार को वृद्ध महिला के घर पर शराब पीने के लिए गए थे। उसी दौरान उनकी मौत हो गई। उनके सिर के पिछले हिस्से से खून निकल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि किसी वजनदार हथियार से हमला कर वृद्ध की हत्या कर दी गई। मौत होने के बाद सभी लोग फरार हो गए। वृद्ध गोमे हांसदा का शव उक्त महिला के घर पर पड़ा हुआ था। जब तक परिजनों को घटना की जानकारी मिली, तब तक महिला व उसका कथित प्रेमी भाग चुका था। रात में गांव के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया, पर रिश्ते के एक भाई ने विरोध जताया और कहा कि घटना की जानकारी पुलिस को देनी चाहिए। सुबह होते ही मसलिया थाना की पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी।फोटो-26दुमका-60,कैसन-शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पहुंची पुलिस व परिजनफोटो-26दुमका-63,कैप्सन-घटना स्थल पर पुलिस परिजनों से पूछताछ करतीफोटो-26दुमका-64,कैप्सन-शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजती पुलिस
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन